रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। भगवान देवनारायणजी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर रविवार को रतलाम नगर में भव्य और ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा प्रातः 10 बजे त्रिपोलिया गेट से प्रारंभ हुई, जिसमें गुजर समाज के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा में भगवान देवनारायणजी की आकर्षक सजीव झांकी, ढोल-नगाड़ों की गूंज और पारंपरिक वेशभूषा में सजे युवक-युवतियों ने पूरे नगर को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया।

WATCH VIDEO
शोभायात्रा त्रिपोलिया गेट से निकलकर चांदनी चौक, चोमुखीपुल, धानमंडी, नाहरपुरा चौराहा, कॉलेज रोड, नगर निगम चौराहा, महलवाड़ा, धावरिया बाजार, चार चक्की चौराहा एवं रत्नेश्वर रोड होते हुए गुजर मोहल्ला स्थित श्री देवनारायण मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।

दोपहर में श्री देवनारायण मंदिर परिसर में महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके पश्चात प्रसादी वितरण किया गया। आयोजन के दौरान शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए समाज के स्वयंसेवक एवं पुलिस बल तैनात रहा।
उल्लेखनीय है कि भगवान देवनारायणजी जन्मोत्सव एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन लगातार नौवें वर्ष किया गया। पूरे कार्यक्रम का सफल आयोजन समस्त गुजर समाज, जिला रतलाम द्वारा किया गया, जिसमें समाजजनों का सराहनीय सहयोग रहा।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में स्पीड ब्रेकर पर कार बेकाबू, डिवाइडर से टकराकर पलटी; VIDEO में कैद हुआ हादसा
- BREAKING Ratlam News: किस्तें जमा करने के बाद भी मोबाइल लॉक, विरोध पर युवक से मारपीट; 300 से ज्यादा लोग धरने पर बैठे
- MP News: लाड़ली बहना योजना पर हाईकोर्ट में याचिका, ₹1500 की किस्त रोकने की मांग; सरकार से 4 हफ्ते में जवाब