रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रेलवे स्टेशन पर बुधवार रात केरल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे एक युवक और युवती को जीआरपी व आरपीएफ ने पूछताछ के लिए उतारा। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। युवक मेरठ (उत्तरप्रदेश) का रहने वाला बताया जा रहा है, जबकि युवती मूलतः मिजोरम की है और वर्तमान में परिवार के साथ दिल्ली में निवास करती है।

WATCH VIDEO
जानकारी के अनुसार दोनों कोटा से एसी कोच बी-3 में सवार होकर मुंबई जा रहे थे। रतलाम स्टेशन पर सूचना मिलने के बाद जीआरपी व आरपीएफ ने ट्रेन रुकते ही दोनों को उतार लिया और जीआरपी थाने लाकर पूछताछ की। युवक को अभिरक्षा में रखा गया है, जबकि युवती को नियमानुसार वन स्टॉप सेंटर भेजा गया।

परिजनों ने वीडियो कॉल पर दी सहमति
पुलिस पूछताछ के दौरान युवती ने बताया कि वह युवक के साथ अपनी मर्जी से जा रही थी और परिवार को इसकी जानकारी है। पुलिस ने वीडियो कॉल के माध्यम से युवती की मां से बात की, जिन्होंने युवक को अपना भावी दामाद बताया। गुरुवार को परिजन रतलाम पहुंचे और पुलिस को बताया कि दोनों के संबंध से परिवार अवगत है तथा विवाह प्रस्तावित है।
आयु को लेकर संशय, बाल कल्याण समिति को सूचना
जीआरपी थाना प्रभारी मोतीराम चौधरी ने बताया कि आधार कार्ड के अनुसार युवती की आयु बालिग होने में लगभग 10 दिन शेष हैं। नियमानुसार मामले की सूचना बाल कल्याण समिति को दी गई है। समिति के सदस्य शंभु चौधरी ने बताया कि केवल आधार कार्ड को आयु का अंतिम प्रमाण नहीं माना जा सकता, इसलिए जन्म प्रमाण पत्र या मार्कशीट जैसे दस्तावेज मंगवाए गए हैं। आगे की कार्रवाई समिति के निर्देशानुसार की जाएगी।
मौके पर मौजूद रहे संगठन के कार्यकर्ता
कार्रवाई के दौरान हिंदू जागरण मंच के विजय राव यादव, सिद्धार्थ पंड्या, वैभव व्यास, नीरंजन पंडित सहित कई कार्यकर्ता थाने पहुंचे।
फिलहाल मामले में जांच जारी है और आयु संबंधी दस्तावेजों के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया तय की जाएगी।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में मॉडल का AI वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, 15 लाख की फिरौती और लड़की भेजने की मांग; इंस्टाग्राम फॉलोअर्स को भेजे अश्लील वीडियो
- BREAKING Ratlam News: रतलाम स्टेशन रोड थाने में देर रात हंगामा: रात्रि गश्त की मांग पर भाजपा पार्षद ने TI पर लगाए अभद्रता के आरोप
- रतलाम चाकूबाजी केस: इंदौर से दबोचा गया मुख्य आरोपी बाबर पठान, वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद