Ratlam News: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध पिस्टल व 8 जिंदा राउंड के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

रतलाम- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आलोट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पिस्टल और 8 जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब इस मामले में फरार हथियार सप्लायर की तलाश कर रही है।

वीडियो देखिए

नाकाबंदी में पकड़ाए आरोपी

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल तथा एसडीओपी पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में थाना आलोट पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध युवक अवैध हथियार लेकर आने वाले हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस ने जीवनगढ़ रोड स्थित महादेव मंदिर के पास नाकाबंदी की। इसी दौरान जावरा की ओर से आ रही टीवीएस अपाचे बाइक (MP 43 ZL 2994) को रोककर तलाशी ली गई।

कमर से मिली अवैध पिस्टल

तलाशी के दौरान आरोपी शादाब (25) की कमर से एक अवैध पिस्टल बरामद हुई। जब पिस्टल के मैगजीन की जांच की गई तो उसमें से 8 जिंदा राउंड भी मिले।

दूसरे आरोपी जगदीश (26) के साथ मिलकर दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

उज्जैन से हथियार खरीदने का खुलासा

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी शादाब ने बताया कि उसने यह अवैध पिस्टल और कारतूस उज्जैन निवासी एजाज से खरीदे थे। पुलिस ने आरोपी एजाज को फरार घोषित कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

आर्म्स एक्ट में केस दर्ज

दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना आलोट में अपराध क्रमांक 78/2026 के तहत धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और हथियार तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

जप्त सामग्री

  • अवैध पिस्टल और 8 जिंदा राउंड (कीमत लगभग ₹50,000)
  • टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल (कीमत लगभग ₹1,25,000)

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम, उप निरीक्षक प्रमोद राठौर सहित पुलिस टीम के कई जवानों ने अहम भूमिका निभाई।