रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम शहर में गुरुवार देर रात जन्मदिन की पार्टी को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के रत्नेश्वर रोड पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, तलवारबाजी और पत्थरबाजी हुई, जिसमें दोनों पक्षों के 7 लोग घायल हो गए। घायलों में एक 8 साल की बच्ची भी शामिल है।

घटना का वीडियो देखिए
क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक एक पक्ष ने घर के बाहर जन्मदिन मनाते हुए तेज शोर किया, जिस पर पड़ोसियों ने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर तलवार, लट्ठ और पत्थरों से हमला किया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घटना का वीडियो भी सामने आया है।
दोनों पक्षों की शिकायत
पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज किए हैं।
- महिपालसिंह उर्फ गोपाल देवड़ा की रिपोर्ट पर वीरेंद्रसिंह उर्फ टीकमसिंह, शंकरसिंह और सागरसिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
- वहीं सपना की शिकायत पर गोपाल उर्फ टंकी देवड़ा, हर्ष देवड़ा, बलवंत देवड़ा और अजय राठौर के खिलाफ जानलेवा हमला सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
पहले से चल रहा था विवाद
पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद भी चल रहा था। कुछ दिन पहले भी इनके बीच झगड़ा हुआ था और नशीले पदार्थों की बिक्री को लेकर भी आरोप-प्रत्यारोप लगते रहे हैं।
आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं केस
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मुख्य आरोपी शंकरसिंह के खिलाफ पहले से 13 केस दर्ज हैं और उस पर बाउंड ओवर की कार्रवाई भी की जा चुकी है। वहीं सागरसिंह के खिलाफ भी 10 मामले दर्ज हैं और प्रकरण एसडीएम कोर्ट में विचाराधीन है।
पुलिस ने क्या किया?
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग कर घायलों को अस्पताल भिजवाया। एक पक्ष का इलाज जिला अस्पताल में और दूसरे पक्ष का मेडिकल कॉलेज में जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Latest News
- Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल