रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर के संत रविदास चौक स्थित फूल मंडी के पास बुधवार रात करंट लगने से एक गाय की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। जानकारी मिलते ही विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और बिजली कंपनी की लापरवाही के विरोध में चक्काजाम कर दिया।

वीडियो देखे
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में बिजली के तार काफी नीचे लटक रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। कई बार संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया। इसी लापरवाही के कारण गाय की करंट लगने से मौत हो गई।

हिंदू संगठनों के पदाधिकारी गाय के शव को ठेला गाड़ी पर रखकर बीच सड़क पर बैठ गए और करीब दो घंटे तक प्रदर्शन करते रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “जय श्रीराम”, “भारत माता की जय” और “गौ माता के हत्यारों को फांसी दो” जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने बिजली कंपनी के साथ ही नगर निगम के खिलाफ भी नाराजगी जताई और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।
सूचना मिलने पर माणकचौक थाना प्रभारी पातीराम डावरे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की। हालांकि प्रदर्शनकारी बिजली कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे।
बाद में एसडीओपी किशोर पाटनवाला भी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से चर्चा की। उन्होंने मामले की जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए और चक्काजाम समाप्त किया गया।
इसके बाद गाय के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पशु चिकित्सालय भिजवाया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और संबंधित विभाग को भी सूचना दे दी गई है।
Latest News
- BREAKING MP News: CM मोहन यादव ने किसानों के खातों में भेजे PM फसल बीमा योजना के ₹1460.25 करोड़, ऐसे करें अपना स्टेटस चेक
- BREAKING LTCG Tax पर सरकार का साफ रुख, इक्विटी निवेशकों को फिलहाल नहीं मिलेगी टैक्स राहत
- BREAKING 31 जुलाई नहीं, इन टैक्सपेयर्स के लिए 31 अगस्त है ITR फाइल करने की आखिरी तारीख, जानें पूरा नियम