रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले में बाछड़ा समाज के विरुद्ध कथित रूप से अपमानजनक और जातिसूचक टिप्पणी कर वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि शेरपुर निवासी जीवन सिंह पिता शेरसिंह द्वारा सार्वजनिक रूप से समाज की छवि धूमिल करने वाले बयान दिए गए।

वीडियो देखे
ज्ञापन के अनुसार 30 जनवरी 2026 को माननखेड़ा पुलिस चौकी परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आरोपी ने हजारों लोगों के सामने बाछड़ा समाज के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं और पूरे समुदाय को गलत तरीके से पेश किया। इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया और व्हाट्सएप समूहों में वायरल किया गया, जिससे समाज की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची।

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इस घटना से समाज के युवक-युवतियों और छात्र-छात्राओं पर मानसिक प्रभाव पड़ा है तथा उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर अपमानजनक टिप्पणियों का सामना करना पड़ रहा है। मामले में 7 फरवरी 2026 को माननखेड़ा चौकी पर शिकायत भी की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से नाराजगी है।
ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी द्वारा शिकायत करने पर जान से खत्म करने की धमकी दी गई, जिससे क्षेत्र में भय का वातावरण है। साथ ही 17 मार्च 2026 को कलेक्टर घेराव के दौरान भी आरोपी द्वारा पुनः आपत्तिजनक टिप्पणियां किए जाने की बात कही गई है।
पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कर अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी, पीड़ितों को सुरक्षा और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में स्पीड ब्रेकर पर कार बेकाबू, डिवाइडर से टकराकर पलटी; VIDEO में कैद हुआ हादसा
- Ratlam News: किस्तें जमा करने के बाद भी मोबाइल लॉक, विरोध पर युवक से मारपीट; 300 से ज्यादा लोग धरने पर बैठे
- MP News: लाड़ली बहना योजना पर हाईकोर्ट में याचिका, ₹1500 की किस्त रोकने की मांग; सरकार से 4 हफ्ते में जवाब