रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कालूखेड़ा थाना क्षेत्र में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री चलाने वाले आरोपियों की 16.16 करोड़ की संपत्ति SAFEMA कोर्ट ने फ्रीज की।
रतलाम- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रतलाम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कालूखेड़ा क्षेत्र में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री संचालित करने वाले आरोपियों की करोड़ों की अवैध संपत्ति पर कार्रवाई करते हुए SAFEMA न्यायालय ने 16 करोड़ 16 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज करने के आदेश जारी किए हैं।
वीडियो देखे

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए तस्करी से अर्जित अवैध संपत्तियों को चिन्हित कर कानूनी प्रक्रिया अपनाई गई।
55 करोड़ से ज्यादा संपत्ति की जांच, 16.16 करोड़ पर कार्रवाई
थाना कालूखेड़ा अंतर्गत ग्राम चिकलाना में संचालित अवैध ड्रग्स फैक्ट्री से जुड़े आरोपियों की करीब 55.70 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति का मामला SAFEMA न्यायालय में भेजा गया था। इसमें से फिलहाल 16.16 करोड़ रुपये की संपत्ति को फ्रीज करने के आदेश दिए गए हैं।
इन आरोपियों पर कार्रवाई
इस मामले में आरोपी दिलावर खान, अजहर खान, मुमताज बी और इमरान खान की संपत्तियों को फ्रीज किया गया है। जांच में सामने आया कि ये आरोपी लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त थे और इसी अवैध कमाई से इन्होंने भारी संपत्ति अर्जित की।
NDPS एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई
जांच अधिकारी द्वारा NDPS Act, 1985 की धारा 68-ई और 68-एफ के तहत पूरी प्रक्रिया अपनाते हुए SAFEMA कोर्ट से संपत्ति फ्रीज कराने के आदेश प्राप्त किए गए।
आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
रतलाम पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। ऐसे अन्य लोगों को भी चिन्हित कर उनकी अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने साफ किया है कि समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सख्त और निरंतर कदम उठाए जाते रहेंगे।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम की पैराडाइज वैली में दर्दनाक हादसा, बच्चों को बचाने उतरे 2 शिक्षक और छात्र की मौत
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में कंबलों के नीचे छिपा था 106 किलो डोडाचूरा, पुलिस ने कंटेनर पकड़ा
- MP News: MP में निजी मेडिकल कॉलेजों की EWS सीटों पर बड़ा अपडेट, हाईकोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब