Ratlam News: रतलाम में पुलिस का बड़ा एक्शन: कॉम्बिंग गश्त में 85 वारंटी गिरफ्तार, गुंडे-बदमाशों पर कसा शिकंजा

📖 1 min read

रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कॉम्बिंग गश्त में 24 स्थाई वारंटी और 61 गिरफ्तारी वारंट तामील, गुंडे-बदमाशों पर सख्ती तेज।

रतलाम- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए रतलाम पुलिस ने बीती रात व्यापक स्तर पर कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के नेतृत्व में की गई।

वीडियो देखे

दिनांक 04-05 अप्रैल की दरमियानी रात से सुबह तक जिले के सभी पुलिस अनुभागों में यह विशेष अभियान संचालित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार के मार्गदर्शन में प्रशिक्षु आईपीएस श्री वैभव प्रिय, सीएसपी रतलाम श्री सत्येंद्र घनघोरिया सहित जिले के सभी एसडीओपी और पुलिस अधिकारियों ने अपनी-अपनी टीमों के साथ क्षेत्र में सघन गश्त की।

इस दौरान पुलिस ने गुंडे-बदमाशों, हिस्ट्रीशीटरों, जिलाबदर अपराधियों और असामाजिक तत्वों की चेकिंग करते हुए धरपकड़ अभियान चलाया। शहर में नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुराने कंट्रोल रूम से बल को ब्रीफिंग देकर रवाना किया गया और मुख्य मार्गों पर पैदल मार्च कर आमजन से संवाद भी स्थापित किया गया।

अभियान की बड़ी उपलब्धि:
कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने विभिन्न मामलों में लंबे समय से फरार 24 स्थाई वारंटियों और 61 गिरफ्तारी वारंटों को तामील कर बड़ी सफलता हासिल की।

पुलिस द्वारा जनसंवाद के माध्यम से लोगों को कानून व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने के लिए भी जागरूक किया गया।

पुलिस का संदेश:
रतलाम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।

0%