रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सैलाना पुलिसको बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 17 पेटी अवैध शराब और एक स्विफ्ट कार जब्त की है।हालांकि, मौके से आरोपी फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

मुखबिर की सूचना पर एक्शन
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में चल रहे अभियान के दौरान चौकी धामनोद पर पदस्थ उपनिरीक्षक आनंदबागवान को सूचना मिली कि एक ग्रे रंग की स्विफ्ट कार में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते हीपुलिस टीम ने रतलाम–बांसवाड़ा रोड स्थित बोदिना फंटा पर वाहनों की चेकिंग शुरू की।

पीछा कर पकड़ी कार, आरोपी फरार
जांच के दौरान संदिग्ध स्विफ्ट कार (RJ-12-CA-9823) को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन तेज गति सेभगाकर ले गया। पुलिस ने पीछा किया तो आरोपी भैसाडाबर–हतनारा रोड के सुनसान इलाके में कार छोड़कर खेतों की ओरभाग निकले।
190.56 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद
कार की तलाशी लेने पर पुलिस को कुल 17 पेटी अवैध शराब मिली, जिसमें—
- 14 पेटी किंगफिशर बीयर (500 ml केन)
- 03 पेटी एमडी व्हिस्की (180 ml क्वार्टर)
बरामद शराब की कुल मात्रा 190.56 बल्क लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹1.18 लाख बताई जा रही है। इसकेअलावा करीब ₹2 लाख कीमत की स्विफ्ट कार भी जब्त की गई है।
आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज
पुलिस ने इस मामले में थाना सैलाना में अपराध क्रमांक 136/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में प्रकरणदर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है।
टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक आनंद बागवान, प्रधान आरक्षक दिलीप देसाई, आरक्षक रणजीत सोलंकी, आरक्षक फकीरचंदसोलंकी सहित पूरी टीम की अहम भूमिका रही।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम पुलिस ने ऋद्धि-सिद्धि एवेन्यू कॉलोनी चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार
- BREAKING Banking Jobs 2026: PNB और यूनियन बैंक में 940 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया
- BREAKING MP UCC Bill पास: शादी का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, लिव इन से नौकरी रिकॉर्ड तक क्या बदल जाएगा?