रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर के अम्बेडकर नगर क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान विवाद हो गया। समाज से बहिष्कृत होने की बात कहने वाले एक युवक पर चार लोगों ने कथित रूप से हमला कर दिया। घटना में युवक के सिर में चोट आई और खून निकलने लगा। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना का वीडियो देखे
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह लोहारी का काम करता है और प्रकाश बावरी के घर आयोजित शादी समारोह में सुबह करीब 8 बजे शामिल होने गया था। इसी दौरान मोहल्ले के सत्यानारायण, अनिल तंवर, रोहन और योगेंद्र वहां मिले। आरोप है कि चारों ने उससे पूछा कि वह कार्यक्रम में क्यों आया है। युवक ने बताया कि उसे शादी में बुलाया गया था।
इसी बात को लेकर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सत्यानारायण ने ईंट उठाकर उसके सिर पर मार दी, जिससे सामने की तरफ चोट लगी और खून बहने लगा। इसके बाद अन्य आरोपियों ने भी मारपीट की।
घटना के बाद घायल युवक ने पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।