रतलाम में नर्सिंग छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी: अब बिना एंट्रेंस मिलेगा GNM-ANM में एडमिशन, रॉयल नर्सिंग कॉलेज में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

रतलाम- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। मध्यप्रदेश में नर्सिंग शिक्षा को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। उच्चतम न्यायालय के निर्देश और मध्यप्रदेश शासन की अधिसूचना के बाद शैक्षणिक सत्र 2026-27 से GNM और ANM पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह बदल जाएगी। अब विद्यार्थियों को इन कोर्सों में एडमिशन के लिए किसी भी प्रकार की प्रवेश परीक्षा नहीं देनी होगी। सीधे 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार कर प्रवेश दिया जाएगा।

रतलाम के प्रमुख नर्सिंग संस्थानों में शामिल Royal Institute of Nursing में भी भारतीय नर्सिंग परिषद (INC) के नए नियमों के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया लागू की जाएगी।

संस्थान के प्राचार्य जगदीश डूके ने बताया कि GNM (General Nursing and Midwifery) और ANM (Auxiliary Nurse Midwifery) कोर्स अब विद्यार्थियों के लिए और अधिक आसान व पारदर्शी हो जाएंगे। वहीं B.Sc Nursing में प्रवेश पहले की तरह PNST परीक्षा के माध्यम से काउंसलिंग द्वारा ही किया जाएगा।

रॉयल नर्सिंग कॉलेज में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

प्राचार्य के अनुसार संस्थान विद्यार्थियों को केवल थ्योरी शिक्षा ही नहीं बल्कि व्यावहारिक प्रशिक्षण पर भी विशेष फोकस करता है। कॉलेज परिसर में ही 120 बेड का सर्वसुविधायुक्त अस्पताल संचालित है, जहां विद्यार्थियों को लाइव क्लिनिकल प्रैक्टिस और अनुभवी डॉक्टरों की देखरेख में प्रशिक्षण दिया जाता है।

इसके अलावा विद्यार्थियों की सुविधा के लिए रतलाम और आसपास के करीब 50 किलोमीटर क्षेत्र तक कॉलेज बस सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कैंपस में सुरक्षित एवं आधुनिक गर्ल्स हॉस्टल की व्यवस्था भी की गई है।

GNM और ANM के बाद रोजगार के बड़े अवसर

नर्सिंग क्षेत्र आज देश और विदेश में तेजी से बढ़ता हुआ करियर विकल्प बन चुका है। GNM और ANM पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद छात्र-छात्राएं सरकारी एवं निजी अस्पतालों में स्टाफ नर्स, ICU नर्स, होम केयर नर्स, ट्रैवल नर्स और क्लिनिकल नर्स स्पेशलिस्ट जैसे पदों पर कार्य कर सकते हैं।

भारतीय नर्सों की मांग अमेरिका, यूके, कनाडा, गल्फ देशों और यूरोप में लगातार बढ़ रही है, जहां आकर्षक वेतन पैकेज और बेहतर करियर अवसर उपलब्ध हैं।

मालवा के विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर

प्राचार्य जगदीश डूके ने कहा कि नई मेरिट आधारित प्रवेश व्यवस्था और संस्थान में उपलब्ध आधुनिक संसाधनों से मालवा अंचल के विद्यार्थियों को नर्सिंग क्षेत्र में बेहतर भविष्य बनाने का शानदार अवसर मिलेगा। सत्र 2026-27 से लागू हो रही यह नई व्यवस्था विद्यार्थियों के लिए करियर के नए रास्ते खोलेगी।