पब्लिक वार्ता – रतलाम,
जयदीप गुर्जर। 22 जनवरी को होने वाले रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर शहर में एक अनूठा आयोजन किया जाएगा। नगर के गुड मॉर्निंग क्लब द्वारा बाजना बस स्टैंड चौराहे पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में अयोध्या राम मंदिर से जुड़े 500 वर्षों के इतिहास को डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म के माध्यम से दिखाया जाएगा। इसके लिए आयोजकों ने बड़ी एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की है। यह डॉक्यूमेंट्री 2 घण्टे की बताई जा रही है।
आयोजकों ने बताया की 22 जनवरी पूरे विश्व का त्यौहार है। कई पीढ़ियों के बलिदान व संघर्ष के बाद आज यह अवसर हमें मिल रहा है। हमारी वर्तमान पीढ़ी को राम मंदिर पर मुगलों के आक्रमण से लेकर आज सुप्रीम कोर्ट की लड़ाई और फिर भव्य निर्माण तक हुई इस 500 वर्षो की संघर्ष गाथा बताना बहुत जरूरी है। क्लब द्वारा 22 जनवरी की शाम 5 बजे से डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से लाइव संघर्ष गाथा दिखाई जाएगी। जिसके बाद 7 बजे महाआरती होगी। महाआरती के बाद भव्य आतिशबाजी के साथ कार्यक्रम का समापन होगा और महाप्रसादी का आयोजन शुरु किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर भगवान श्री राम की भव्य झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।


Latest News
- Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल