जानिए कुछ बड़ी बातें, जिससे उपाध्याय जिलाध्यक्ष की दौड़ में रहे आगे!
पब्लिक वार्ता – रतलाम,
जयदीप गुर्जर। रतलाम भाजपा को नया जिलाध्यक्ष आखिरकार मिल गया। भाजपा हाईकमान ने जिला महामंत्री और कद्दावर भाजपा नेता प्रदीप उपाध्याय को जिलाध्यक्ष घोषित किया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने शुक्रवार रात 8 बजे करीब 4 नए जिलाध्यक्ष की सूची जारी की। जिसमें रतलाम सहित बालाघाट, बुराहनपुर व छतरपुर शामिल है। आपको बता दे राजेंद्रसिंह लुनेरा के कार्यकाल से भाजपा संगठन काफी नाराज चल रहा था। ऐसे में भाजपा लगातार जिले को नया चेहरा देने की जुगत में लगी थी। चुनाव से पहले ही संगठन ने अपनी खोज शुरू कर दी थी। मगर चुनाव के कारण यह प्रक्रिया टाल दी गई थी। गौरतलब है की इस दौड़ में रतलाम के कई नेता भी जुगत में लगे थे। मगर सभी के अरमानों पर उपाध्याय की घोषणा के बाद पानी फिर गया।

जिले के नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय को कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने अंगवस्त्र पहनाकर बधाई दी और मिठाई खिलाई। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने नियुक्ति पर मंत्री काश्यप का आभार व्यक्त किया। पार्टी के जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ केे पदाधिकारी सहित कई कार्यकर्ताओं ने उपाध्याय का स्वागत कर उन्हें बधाई दी।

- जानिए ये बड़ी बातें
- प्रदीप उपाध्याय संगठन स्तर पर लगातार सक्रिय रहे। भाजपा के बड़े आयोजनों में अहम भूमिका निभाई। विधायक व कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के करीबी है, उन्होंने भी नाम आगे बढ़ाया।
- उपाध्याय का प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा से सीधा संपर्क है। इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से पुरानी मित्रता है। साथ ही अन्य नेताओं में भी पकड़ मजबूत।
- भाजपा के विभिन्न दायित्वों पर रहते हुए कार्यकर्ताओं से सीधा जुड़ाव और उपलब्धता सकारात्मक बिंदू बना, जो सर्वे में हाइकमान के पास पहुंचा।
- जिले में जैन सनातन विवाद सभी को मालूम है। उसी बीच प्रदीप उपाध्याय एक विकल्प बने, जो सामान्य वर्ग, ब्राह्मण जाती और सनातन फेक्टर में फिट बैठे।
- पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा को ग्रामीण क्षेत्र से ही महत्वता मिली। हालांकि उनका निवास शहर में था। इस बार शहर को जिले की कमान सौंपते हुए हाईकमान ने वह सन्तुलन भी बनाए रखा।

Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम कलेक्टर की फोटो लगाकर फर्जी WhatsApp अकाउंट से अफसरों को मैसेज, ठगी की आशंका
- BREAKING Ratlam News: चद्दर पर लिटाकर जनसुनवाई में लाई गई 68 वर्षीय वृद्धा, SP कार्यालय में मचा हड़कंप
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में पति की हत्या का खुलासा: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश, 3 गिरफ्तार