पब्लिक वार्ता – रतलाम,
जयदीप गुर्जर। नगर निगम में गरमाया सिविक सेंटर का मामला अब एक के बाद एक निगम के भ्रष्ट विभागों को खाली करता नजर आ रहा है। फर्जी रजिस्ट्री व नामांतरण मामले में निगम आयुक्त एपीएस गहरवार व उपायुक्त विकास सोलंकी के नपने के बाद अब राजस्व विभाग के दो कर्मचारियों पर गाज गिरी है। निगम के सम्मेलन में पार्षदों ने दोनों कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग की थी।
निगम के राजस्व विभाग में पदस्थ सहायक राजस्व निरीक्षक सुनील कपूर को तत्काल कार्यमुक्त किया गया। आपको बता दे कपूर निगम से रिटायर्ड हो चुके थे जिसके बाद संविदाकर्मी के रूप में उन्हें वापस उसी पद पर भर्ती कर लिया गया। जिसकी चर्चा भी खूब चली थी। वहीं राजस्व में पदस्थ दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी पवन सोलंकी को राजस्व से हटाकर उसके मूल विभाग स्वास्थ्य विभाग में अटैच किया गया है। आपको बता दे सोलंकी की नियुक्ति असल में स्वास्थ्य विभाग में ही है। लेकीन उपायुक्त जैसे अधिकारियों की मेहरबानी के चलते सालों से पवन सोलंकी राजस्व जैसे मलाईदार विभाग में काबिज थे।



Latest News
- BREAKING MP Board Exam: 9वीं से 12वीं तक बदला पेपर पैटर्न, लघु उत्तरीय सवालों में नहीं मिलेगा विकल्प
- BREAKING surya grahan 2026: 12 अगस्त को आसमान में अद्भुत नजारा, सूर्य ग्रहण से लेकर उल्का वर्षा तक; भारत में दिखेगा या नहीं?
- Ratlam News: रतलाम बाल सुधार गृह से 7 बाल अपचारी फरार, होमगार्ड से मारपीट; 6 पकड़े गए