पब्लिक वार्ता – रतलाम,
जयदीप गुर्जर। भए प्रगट कृपाला दीनदयाला, कौसल्या हितकारी। हरषित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप बिचारी… इस स्तुति को रामचरित मानस में तुलसीदास जी ने लिखा। जब वे प्रभु श्रीराम के जन्म का वर्णन कर रहे होते है। जिसका अर्थ है दीनों पर दया करने वाले, माता कौशिल्या के हितकारी प्रगट हुए हैं। मुनियों के मन को हरने वाले भगवान के अदभुत रूप का विचार कर माता कौशल्या हर्ष से भर गई। ठीक इसी प्रकार के भाव आज रतलाम नगर के रोम रोम में थे। जब पुरा रतलाम शहर राममय हो गया। यह मौका था श्रीराम नवमीं के पावन पर्व का जब भगवान श्रीराम धरती पर अवतरित हुए। रतलाम नगर का महलवाड़ा करीब 25 मिनट तक बनारस के गंगा घाट में तब्दील हो चुका था। सभी ने आरती के मनमोहक दृश्य को अपने मन में उतारा। हजारों की संख्या में पहुंचे राम भक्तों ने महाआरती का लाभ लिया। 21 हजार लड्डुओं का भोग भगवान को अर्पित किया गया। समिति द्वारा आरती में उपस्थित सभी राम भक्तों को दीपक एवं भोग की थाल उपलब्ध कराई गई, जिससे प्रत्येक रामभक्त ने महाआरती भी की और प्रभु को भोग लगा कर प्रसादी ग्रहण की। वहीं मध्यप्रदेश शासन में कैबिनेट मंत्री अपने पूरे परिवार के साथ इस आयोजन में शामिल हुए।
श्रीराम नवमी पर रतलाम में पहली बार श्रीराम जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में एक विशाल आयोजन किया गया। इस आयोजन में बनारस के गंगा घाट के आरती दल ने मां गंगा जी की आरती के समान ही प्रभु श्रीराम की आरती उतारी। गंगा आरती करते पुजारी विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। भव्य आतिशबाजी और साज सज्जा ने सभी का मन मोह लिया। आरती से पहले प्रसिद्ध संगीतकार व मंत्री पुत्र सिद्धार्थ काश्यप ने अपनी टीम अमित गुप्ता, साक्षी होलकर एवं ईशान खान के साथ राम भजनों की प्रस्तुतियां दी। जिसमें इंडियन आइडल आर्टिस्ट गिरीश बिस्वाजी ने संगत की।


श्रीराम जन्मोत्सव समिति के इस भव्य आयोजन में नित्यानंद आश्रम के स्वामी श्री नर्मदानंद बाबजी महाराज, अखण्ड ज्ञान आश्रम के स्वामी श्री देवस्वरूपानंद जी महाराज, बड़ा राम द्वारा के श्री पुष्पराज जी रामस्नेही भी मौजूद रहे। इस मौके पर आरएसएस के विभाग प्रचारक विजेन्द्र गोटी, जिला प्रचारक राकेश कुशवाह, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप एवं महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय विशेष रूप से उपस्थित रहे। समिति अध्यक्ष गोविन्द काकानी, अनिल पोरवाल, मुन्नालाल शर्मा, राजेश कटारिया, प्रद्युम्न मजावदिया, निर्मल लुनिया, मुकेश जैन, रामबाबू शर्मा, सुदीप पटेल, महेश डोडियार, मनोहर डोडियार आदि द्वारा अतिथियों का स्वागत – सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन विकास शैवाल ने किया।

Latest News
- BREAKING मूक-बधिर स्कूल में संगिनी उमंग परिवार ने बांटी पाठ्य सामग्री, 85 से अधिक बच्चों को कराया भोजन
- Ratlam News: रतलाम में स्पीड ब्रेकर पर कार बेकाबू, डिवाइडर से टकराकर पलटी; VIDEO में कैद हुआ हादसा
- Ratlam News: किस्तें जमा करने के बाद भी मोबाइल लॉक, विरोध पर युवक से मारपीट; 300 से ज्यादा लोग धरने पर बैठे