पब्लिक वार्ता – रतलाम,
जयदीप गुर्जर। इंग्लिश कोचिंगे की आड़ में महिलाओं का दैहिक शोषण कर उन्हें ब्लैकमेल करने वाले द विजन इंगलिश कोचिंग क्लासेस के संचालक संजय पोरवाल की मुश्किल और बढ़ गई है। मंदसौर की रहने वाली एक युवती ने हिम्मत जुटाकर पुलिस को अपने साथ हुए घटनाक्रम की जानकारी दी। जिसके बाद जेल में बंद आरोपी संजय पोरवाल के खिलाफ दूसरा मामला दर्ज किया गया। दीनदयाल नगर पुलिस थाने के बाद आरोपी कोचिंग संचालक संजय के खिलाफ माणक चौक पुलिस ने मंदसौर निवासी युवती की शिकायत पर दुष्कर्म सहित धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग की धाराओं में एफआईआर दर्ज की। इसके बाद यह स्पष्ट है की और भी सैकड़ों ऐसी युवतियां व महिलाएं होगी जिनकी अस्मत के साथ आरोपी पोरवाल ने खिलवाड़ किया। और यह घिनौना खेल शिक्षण संस्था की आड़ व शिक्षक के भेस में किया गया।
जानकारी के अनुसार कोचिंग संचालक आरोपी संजय पोरवाल ने पीड़िता के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसका वीडियो बनाकर लंबे समय तक धमकाया और ब्लैकमेल कर रुपए भी ऐंठे। आरोपी संजय पोरवाल ने रतलाम शहर के नागरवास में भी द विजन इंगलिश कोचिंग क्लासेस संचालित की है। वहीं रूम में युवती के साथ दुष्कर्म कर स्पाई कैमरे से वीडियो बनाया था। आरोपी ने वीडियो वायरल करने को लेकर लगातार डरा धमकाकर कर उसका शारीरिक शोषण करता रहा और बाद में रुपए वसूलना भी शुरू कर दिए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर कोचिंग संचालक संजय पोरवाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (2) (N), 376 (2) (F), 328, 420, 406, 506 में मुकदमा दर्ज किया है।

9 दिन पहले हुआ था खुलासा
10 अप्रैल को आरोपी संजय पोरवाल के खिलाफ थाना दीनदयाल नगर में मामला दर्ज हुआ था। तब यह बात सामने आई थी कि आरोपी अपनी कोचिंग पर आने वाली महिलाओं व युवतियों से करीबी बढाता और उन्हें अपने जाल में फंसाता था। उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने के दौरान उनकी वीडियो स्पाई कैमरा से उतार कर रख लेता। वीडियो बनाने के बाद महिलाओं व युवतियों को ब्लैकमेल कर उनसे रुपयों की मांग की जाती। नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी आरोपी देता था। इस तरह से उसने करीब 10 से 12 महिलाओं को अपना शिकार बनाया है या यह संख्या ज्यादा भी हो सकती है। पुलिस के पास एक महिला शिकायतकर्ता के तौर पर पहुंची जो करीब 10 साल से आरोपी से परेशान थी और उसे 4 से 5 लाख रुपए दे चुकी थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को जेल पहुंचाया। (पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करे)
Latest News
- BREAKING MP Board Exam: 9वीं से 12वीं तक बदला पेपर पैटर्न, लघु उत्तरीय सवालों में नहीं मिलेगा विकल्प
- BREAKING surya grahan 2026: 12 अगस्त को आसमान में अद्भुत नजारा, सूर्य ग्रहण से लेकर उल्का वर्षा तक; भारत में दिखेगा या नहीं?
- Ratlam News: रतलाम बाल सुधार गृह से 7 बाल अपचारी फरार, होमगार्ड से मारपीट; 6 पकड़े गए