पब्लिक वार्ता – रतलाम,
जयदीप गुर्जर। हिंदू जागरण मंच रतलाम द्वारा 14 अगस्त अखंड भारत संकल्प दिवस के उपलक्ष्य में शाम 5 बजे विशाल तिरंगा वाहन रैली का आयोजन किया गया। रैली में भगवा साफा पहने मातृशक्ति की बहनें तिरंगा और भगवा ध्वज थामे सबसे आगे चल रही थीं, उनके पीछे सैकड़ों की संख्या में शहर के युवा वाहनों पर सवार थे, जिनके हाथों में तिरंगा ध्वज लहरा रहा था। रैली के दौरान डीजे पर देशभक्ति के गीतों ने रतलाम शहर में समा बांध दिया। हिंदू जागरण मंच की वाहन रैली शहर के मुख्य मार्ग महलवाड़ा, डालूमोदी बाजार, घास बाजार, चांदनी चौक, तोपखाना, धानमंडी, लोकेंद्र टाकीज, न्यू रोड, महाराजा सज्जनसिंह चौराहा, छत्रीपुल, नगर निगम होते हुए पुनः महलवाड़ा पर समाप्त हुई।
आपको बता दे की आरएसएस व उसके समवैचारिक संगठनों द्वारा अपने स्थापना काल से ही हर वर्ष 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व यानी 14 अगस्त को अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया जाता है। आपको बता दे स्वतंत्रता के दौरान भारत का एक बड़ा भू-भाग अलग कर दिया गया था। जो की आज का पाकिस्तान और बांग्लादेश है। ठीक इसी प्रकार कई बार आजादी के पहले और बाद में भी भारत का विभाजन हुआ है। ऐसे में समाज का एक बड़ा हिस्सा व खासकर युवा इस बात को भूलता जा रहा है कि जब भारत अखंड था तो कैसा था। संघ का मानना है कि आने वाली पीढ़ी के साथ-साथ समाज के लोगों को इसकी याद दिलाने की आवश्यकता है, इसलिए संघ ने शाखा के साथ-साथ सार्वजनिक रूप से भी अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम करने की योजना बनाई है। नागरिकों में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना और अखंड भारत की भावना का अनुसरण करना ही इसका उद्देश्य है।

रैली के दौरान जागरण मंच के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य राजेश कटारिया, जिला संयोजक जगदीश पाटीदार, सहसंयोजक कमलेश ग्वालियरी, विजय यादव, कुलदीप माहेश्वरी, अभिषेक उपाध्याय, नन्दकिशोर मीणा, सिद्धार्थ पंड्या, निरंजन पंडित, रोनक शर्मा, वैभव व्यास, राहुल परमार आदि उपस्थित रहे।
Latest News
- BREAKING MP Board Exam: 9वीं से 12वीं तक बदला पेपर पैटर्न, लघु उत्तरीय सवालों में नहीं मिलेगा विकल्प
- BREAKING surya grahan 2026: 12 अगस्त को आसमान में अद्भुत नजारा, सूर्य ग्रहण से लेकर उल्का वर्षा तक; भारत में दिखेगा या नहीं?
- Ratlam News: रतलाम बाल सुधार गृह से 7 बाल अपचारी फरार, होमगार्ड से मारपीट; 6 पकड़े गए