पब्लिक वार्ता – जावरा,
जयदीप गुर्जर। नगर में संघर्ष एकता ग्रुप द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन होगा। यह यात्रा जावरा के शहीद भगत सिंह कॉलेज से दोपहर 12:00 बजे शुरू होगी। जो की नगर के मुख्य क्षेत्र फाटक, रतलामी गेट, पिपली बाजार, घण्टाघर, नीम चौक आदि से होकर कोर्ट परिसर क्षेत्र में समाप्त होगी।
इस अवसर पर संघर्ष एकता ग्रुप के किशोर मालवीय ने बताया की यात्रा देश के वीरों के बलिदानों को याद करने और उनके सपनों को पूरा करने के लिए की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमें अपने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए मिलकर काम करना होगा। तिरंगा यात्रा में स्थानीय नागरिकों और विद्यार्थियों को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर देशभक्ति गीतों और कविताओं का आयोजन भी किया जाएगा। संघर्ष एकता ग्रुप ने सभी से तिरंगा यात्रा में शामिल होने और देश के प्रति अपनी एकता और समर्थन दिखाने की अपील की है।

Latest News
- BREAKING Ratlam News: अवैध खनन रोकने पहुंचे पटवारी पर जानलेवा हमला, बुलडोजर से कुचलने की कोशिश, पंचनामा भी फाड़ा
- BREAKING DA Hike: सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, GAIL, BHEL, NTPC, IRCTC समेत 32+ सरकारी कंपनियों के कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी
- BREAKING Ratlam News: रतलाम पुलिस ने ऋद्धि-सिद्धि एवेन्यू कॉलोनी चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार