पब्लिक वार्ता – रतलाम,
जयदीप गुर्जर। भारतीय जनता पार्टी और भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशाल तिरंगा वाहन रैली का आयोजन होगा। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को सुबह 11 बजे दो बत्ती चौराहा से रैली की शुरुआत होगी। वाहन रैली नगर के गर्ल्स कॉलेज, छत्रिपुल, नगर निगम, नाहरपुरा, घास बाजार, चांदनी चौक, तोपखाना, धानमंडी, शहीद चौक, सैलाना बस स्टैंड, राम मंदिर होते हुए अलकापुरी स्थित भारत माता उद्यान पहुंचेगी। इसका नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय और भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन करेंगे। रैली में भाजपा के समस्त जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी तथा जनप्रतिनिधिगण शामिल होंगे।
भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष गौरव मूणत ने बताया की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा अभियान शुरू किया है। मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार के निर्देश पर देश पर प्राण न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान में भाजपा और भाजयुमो द्वारा संयुक्त रूप से सभी जिलों में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। रतलाम में तिरंगा वाहन रैली के दौरान सभी युवा हाथ में झंडा थामे भारत माता की जयघोष करते हुए चलेंगे। भाजपा और भाजयुमो के समस्त पदाधिकारियों ने शहरवासियों विशेषकर युवाओं से रैली में अधिक से अधिक उपस्थित होकर राष्ट्र भक्ति का परिचय देने का आह्वान किया है।

Latest News
- BREAKING Cancel Train: भारी बारिश से 12 ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का रूट बदला और शॉर्ट टर्मिनेट किया गया
- BREAKING दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग प्रभावित: रतलाम मंडल ने स्टेशनों पर यात्रियों को बांटा भोजन और पेयजल
- BREAKING Ratlam News: अवैध खनन रोकने पहुंचे पटवारी पर जानलेवा हमला, बुलडोजर से कुचलने की कोशिश, पंचनामा भी फाड़ा