रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कालिका माता प्रखंड द्वारा श्री जगपाल महादेव मंदिर में त्रिशूल दीक्षा एवं बजरंग दल संयोजक सम्मेलन का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और संगठन की आगामी गतिविधियों पर चर्चा की।


कार्यक्रम में मुख्य वक्ता बजरंग दल विभाग संयोजक भाई साहब विनोद शर्मा ने त्रिशूल दीक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और उपस्थित कार्यकर्ताओं को त्रिशूल दीक्षा दिलाई। उन्होंने हिंदू संस्कृति और संगठन की भूमिका पर बल देते हुए कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने का संदेश दिया।
शौर्य कुंभ की जानकारी दी गई

इस अवसर पर 29 मार्च को इंदौर के नेहरू स्टेडियम और शिवजी पार्क में आयोजित होने वाले बजरंग दल शौर्य कुंभ की जानकारी भी साझा की गई। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है, जिसके लिए तैयारियां की जा रही हैं।
सम्मेलन में प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित
इस कार्यक्रम में विभाग सह मंत्री भाई साहब पवन जी बंजारा, जिला धर्म प्रसार प्रशासकीय प्रमुख भाई साहब पंकज जी चौहान, प्रखंड उपाध्यक्ष लाल सिंह गौड, प्रखंड मंत्री विजय प्रजापत, संयोजक अमनप्रीत सलुजा, सत्संग प्रमुख नाथूराम पानोला, गौ रक्षा प्रमुख शुभम माली सहित खंड एवं ग्राम समिति के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस सम्मेलन की जानकारी जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल ने दी। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी कार्यकर्ताओं ने उत्साह व्यक्त किया और हिंदू समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
Latest News
- Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल