रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: डॉ लक्ष्मी नारायण पांडे शासकीय मेडिकल कॉलेज, रतलाम में चल रहे वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव “एडरेनो 25” का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डीन डॉ अनीता मुथा रहीं, जिनकी उपस्थिति में विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का सफल आयोजन संपन्न हुआ।


कार्यक्रम की विशेष आकर्षण रही “ताल से ताल” समूह नृत्य प्रतियोगिता, जिसमें कॉलेज के विद्यार्थियों ने लोक संस्कृति से लेकर आधुनिक नृत्य शैलियों तक की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। इस प्रतियोगिता में कुल 9 समूहों ने भाग लिया — आदिवासी डांस ग्रुप, बल्ले बल्ले स्क्वॉड, डांडिया बिट्स, हरियाणवी बिट्स, गरबा 24, एक्स7, लाड़ो गैंग, कालबेलिया नृत्य, नित्याग्रह ग्रुप और फ्लेमस ग्रुप।
नृत्य प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ आशीष कुमार मौर्य, डॉ दर्शना जैन और डॉ प्रफुल्ल सोनगरा द्वारा किया गया। विजेता प्रतिभागियों को डीन डॉ अनीता मुथा द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संयोजन और संचालन महाविद्यालय की सांस्कृतिक समिति द्वारा किया गया। “एडरेनो 25” के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।
Latest News
- Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल