रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले में 26 मई 2025 की रात तीन मंदिरों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पंचेश्वर हनुमान मंदिर (थावरिया बाजार), शांतिनाथ मंदिर (विक्रम नगर) और माताजी मंदिर (रेलवे कॉलोनी) में दानपात्रों से नगदी और चांदी के बर्तन चुराए थे। साथ ही, सैलाना यार्ड से एक मोटरसाइकिल भी चोरी की गई थी।

पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को इंदौर के द्वारिकापुरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी किया गया माल और घटना में प्रयुक्त औजार बरामद कर लिए गए हैं।
घटना का विवरण

दिनांक 26 मई 2025 की मध्यरात्रि को रतलाम शहर के तीन प्रमुख मंदिरों में चोरों ने ताले तोड़कर दानपात्रों से नगदी और चांदी के बर्तन चोरीकिए। साथ ही, उसी रात सैलाना यार्ड से MP48MN2799 क्रमांक की होंडा सीबी शाइन मोटरसाइकिल भी चोरी कर ली गई।
इन घटनाओं पर थाना स्टेशन रोड और औद्योगिक क्षेत्र थाना में बीएनएस की धाराओं 331(4), 305(ए), एवं 303(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा और नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरियाके मार्गदर्शन में, निरीक्षक अय्यूब खान (थाना प्रभारी बिलपांक) और निरीक्षक स्वराज डाबी (थाना प्रभारी स्टेशन रोड) के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
टीम ने करीब 250 CCTV कैमरों के फुटेज खंगालकर दोनों आरोपियों का पीछा किया, जो इंदौर के द्वारिकापुरी क्षेत्र की मल्टी में जाकर छिपे हुए थे। सूचनाओं और फुटेज के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
- सूरज ठाकुर, उम्र 22 वर्ष, निवासी कुंदन नगर मल्टी, गली नं. 04, थाना द्वारिकापुरी, इंदौर
- सुल्तान शेख, उम्र 23 वर्ष, निवासी एम मल्टी, थाना द्वारिकापुरी, इंदौर
जब्त सामग्री
- चांदी के बर्तन (कुल 28 आइटम): 2 थाली, 4 छोटे लोटे, 2 गिलास, 2 छोटे कलश, 2 छींटी प्लेट, 2 छोटे दीपक, 5 छोटी कटोरी, 2 बड़ी कटोरी, 2 बड़े दीपक, 4 चम्मच, 1 सुराही जैसा कलश
- कुल वजन: लगभग 1 किलो 100 ग्राम
- नगदी: लगभग ₹2,000
- कुल अनुमानित कीमत: ₹1,10,000
- ताले तोड़ने के औजार और चोरी की गई मोटरसाइकिल
टीम की सराहनीय भूमिका
- महत्वपूर्ण भूमिका: निरीक्षक अय्यूब खान, निरीक्षक स्वराज डाबी, उपनिरीक्षक अमित शर्मा, प्र.आर. ईश्वरसिंह, आरक्षक माखनसिंह, संजय सोनी, समरथ डुडवे
- सराहनीय योगदान: उनि रूपसिंह शक्तावत, प्र.आर. लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, प्र.आर. अजय शर्मा, CCTV प्रभारी देवेंद्र डोडिया, आर. पारस चावला
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम पुलिस ने ऋद्धि-सिद्धि एवेन्यू कॉलोनी चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार
- BREAKING Banking Jobs 2026: PNB और यूनियन बैंक में 940 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया
- BREAKING MP UCC Bill पास: शादी का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, लिव इन से नौकरी रिकॉर्ड तक क्या बदल जाएगा?