रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: भोपाल की हालिया घटना के बाद सोशल मीडिया पर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में रतलाम जिले में संगठन के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को विश्व हिंदू परिषद – बजरंग दल, रतलाम जिला इकाई द्वारा थाना स्टेशन रोड पहुँचकर एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें सुल्तान एजाज खान नामक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की माँग की गई।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि एजाज खान ने सोशल मीडिया पर विश्व हिंदू परिषद को “गुंडा संगठन” कहकर संबोधित किया और पूरे प्रशासन पर भी अभद्र टिप्पणी की, जिससे न केवल संगठन की छवि को ठेस पहुँची, बल्कि हिन्दू समाज की धार्मिक भावनाएं भी आहत हुई हैं।
प्रशासन ने की त्वरित कार्रवाई
संगठन की इस आपत्ति को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन ने भारतीय दंड संहिता की धारा 153, 295A, 505(2) व आईटी एक्ट की धारा 66 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया है। संगठन पदाधिकारियों ने प्रशासन से माँग की है कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोरतम दंड दिया जाए।

प्रतिक्रिया में संगठन का सख्त रुख
बजरंग दल ने स्पष्ट कहा कि हिन्दू समाज की आस्था, संस्कृति और संगठन की गरिमा के विरुद्ध कोई भी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह केवल संगठन नहीं, बल्कि सम्पूर्ण हिन्दू समाज को अपमानित करने का प्रयास है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
ज्ञापन सौंपते समय ये पदाधिकारी रहे उपस्थित:
जिला संयोजक मुकेश व्यास, जिला सह-संयोजक योगेंद्र कुशवाह, आशु टांक, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल, जिला विद्यार्थी सह प्रमुख कृष्ण भामा, राजेश शर्मा और विजय प्रजापत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संगठन की समाज से अपील
विश्व हिंदू परिषद – बजरंग दल ने हिन्दू समाज से अपील की कि वे संगठित व सतर्क रहें और ऐसे विघटनकारी तत्वों के विरुद्ध वैधानिक और सामाजिक रूप से कड़ा प्रतिकार करें। संगठन ने कहा कि यह धर्म और राष्ट्र की रक्षा का समय है, और हर हिन्दू को इस पुनीत कार्य में सहभागी बनना चाहिए।
Latest News
- BREAKING MP Board Exam: 9वीं से 12वीं तक बदला पेपर पैटर्न, लघु उत्तरीय सवालों में नहीं मिलेगा विकल्प
- BREAKING surya grahan 2026: 12 अगस्त को आसमान में अद्भुत नजारा, सूर्य ग्रहण से लेकर उल्का वर्षा तक; भारत में दिखेगा या नहीं?
- Ratlam News: रतलाम बाल सुधार गृह से 7 बाल अपचारी फरार, होमगार्ड से मारपीट; 6 पकड़े गए