रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले के आलोट क्षेत्र को आज एक महत्वपूर्ण सौगात मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री स्कूल (पीएम श्री) जवाहर नवोदय विद्यालय-2 आलोट, रतलाम का लोकार्पण आज 6 जून की शाम 5 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे।

विद्यालय के प्राचार्य शांतिलाल तेली ने बताया कि इस कार्यक्रम में स्कूल भवन के साथ-साथ छात्रावास और स्टाफ क्वार्टर्स का भी लोकार्पण किया जाएगा। यह संस्थान राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा के केंद्र के रूप में विकसित किया गया है।
कार्यक्रम में ये प्रमुख हस्तियां रहेंगी मौजूद:

- थावरचंद गेहलोत, राज्यपाल, कर्नाटक
- उदय प्रताप सिंह, स्कूल शिक्षा मंत्री, मध्यप्रदेश शासन
- चैतन्य काश्यप, कैबिनेट मंत्री एवं एमएसएमई मंत्री, मध्यप्रदेश शासन
- अनिल फिरोजिया, सांसद, उज्जैन-आलोट
- चिंतामणि मालवीय, विधायक, आलोट
इस लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। स्कूल परिसर को सजाया गया है और छात्रों व अभिभावकों में उत्साह का माहौल है।
क्या है पीएम श्री स्कूल योजना?
पीएम श्री (PM SHRI) योजना के तहत देशभर में चयनित सरकारी स्कूलों को आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां स्मार्ट क्लास, लैब, लाइब्रेरी, स्पोर्ट्स सुविधाएं और नवाचार आधारित शिक्षा प्रणाली लागू की जा रही है। आलोट में यह नवोदय विद्यालय इसी योजना के अंतर्गत विकसित हुआ है।
Latest News
- BREAKING Banking Jobs 2026: PNB और यूनियन बैंक में 940 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया
- BREAKING MP UCC Bill पास: शादी का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, लिव इन से नौकरी रिकॉर्ड तक क्या बदल जाएगा?
- BREAKING Ratlam News: काटजू नगर में युवक ने लगाई फांसी, बदबू आने पर खुला राज; दो माह पहले हुई थी दूसरी शादी