Ladli Behna Yojana Kist June 2025: लाड़ली बहनों को जून की 25वीं किस्त का इंतजार: क्या इस बार 16 जून से पहले आएंगे 1250 रुपये?

भोपाल पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। Ladli Behna Yojana Kist June 2025: मध्यप्रदेश की 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों को जून 2025 की 25वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। इस योजना के तहत हर महीने 1250 रुपये की राशि महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की जाती है, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। अब सवाल यह है कि जून महीने में यह रकम कब ट्रांसफर होगी?

कब आएगी जून की किस्त?

पिछले महीनों की तरह इस बार भी किस्त 15 से 16 जून के बीच आने की संभावना जताई जा रही है। अप्रैल में 16 तारीख और मई में 15 तारीख को किस्त जारी की गई थी। इस आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि जून की किस्त भी 16 जून से पहले महिलाओं के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

सरकार ने नहीं की तारीख की आधिकारिक घोषणा

अब तक मध्यप्रदेश सरकार की ओर से 25वीं किस्त की कोई निर्धारित तिथि घोषित नहीं की गई है। हालांकि, योजना से जुड़ी प्रक्रिया और बीते महीनों के ट्रेंड को देखते हुए यही माना जा रहा है कि किस्त 10 से 16 जून के बीच कभी भी जारी हो सकती है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मई की किस्त सीधी से की थी जारी

पिछली बार की तरह इस बार भी अनुमान लगाया जा रहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव किसी कार्यक्रम के माध्यम से किस्त जारी कर सकते हैं। मई में उन्होंने सीधी जिले के मझौली से लाड़ली बहनों को किस्त की सौगात दी थी और लाभार्थी महिलाओं से संवाद भी किया था।

लाड़ली बहना योजना से अब तक 1.27 करोड़ महिलाओं को लाभ

मध्यप्रदेश सरकार की महिला सशक्तिकरण की प्रमुख योजना लाड़ली बहना योजना के तहत हर महीने 1250 रुपये की सहायता राशि पात्र महिलाओं के खातों में दी जाती है। इस योजना से राज्य की 1.27 करोड़ महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं।