हर खबर पर प्रशासन रखेगा नजर, क्या है MCMC और क्यों रहेगा सतर्क?
पब्लिक वार्ता – रतलाम,
जयदीप गुर्जर। विधानसभा चुनाव 2023 के लिए रतलाम जिले के वोटिंग टीम का प्रशिक्षण 8 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। तीन दिन कि ट्रेनिंग रतलाम पब्लिक स्कूल में होगी। इसमें लगभग 3 हजार कर्मचारी प्रशिक्षण लेंगे। आने वाले कुछ दिनों में मतदान की तारीखों का एलान भी संभवतः हो जाएगा। जिसके बाद आचार संहिता लागू होने के साथ निर्वाचन आयोग अहम भूमिका में आ जाएगा। चुनाव आयोग ऑब्जर्वर की मीटिंग कर चुका है, जिसमें अनुमान लगाया जा रहा है कि पांच राज्यों में होने वाले चुनावों को लेकर तारीख व व्यवस्थाओं पर निर्णय लिया गया।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्रकुमार सूर्यवंशी ने बताया कि वोटिंग के लिए जो टीम होगी उनकी ट्रेनिंग 8 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक रखी गई है। करीब 35 मास्टर ट्रेनर्स कर्मचारियों को वोटिंग करवाने से जुड़ी ट्रेनिंग देंगे। इसमें रिजर्व कर्मचारी भी सम्मिलित होंगे।
ट्रेनिंग लेने वालों में पीठासीन अधिकारी तथा मतदान अधिकारी क्रमांक एक सम्मिलित होंगे। सभी कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार निष्पक्ष एवं स्वतंत्र निर्वाचन संपन्न करने के लिए गंभीरता के साथ प्रशिक्षण लेने हेतु निर्देशित किया गया है।वहीं ट्रेनिंग में अनुपस्थित रहने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

एमसीएमसी (MCMC) कक्ष का निरीक्षण :
आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 को देखते हुए जिला पंचायत परिसर में जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी (MCMC) कक्ष बनाया गया है। कलेक्टर सूर्यवंशी ने शनिवार को जिला एमसीएमसी कक्ष पहुंचकर निरीक्षण किया। कलेक्टर द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश मौजूद जिला जनसंपर्क अधिकारी शकील अहमद खान को दिए गए।
आपको बता दे कि जिला एमसीएमसी कक्ष में प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रकाशित, प्रसारित पेड़ न्यूज़ की मॉनीटरिंग की जाएगी। इसके लिए कक्ष में समाचार पत्रों के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक टीवी चैनल की निगरानी के लिए टेलीविजन सेट्स लगाए गए हैं। इलेक्ट्रॉनिक खबरों की रिकॉर्डिंग हेतु रिकॉर्डर की व्यवस्था भी की गई है। इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा 24 घंटे मॉनिटरिंग हेतु 3 शिफ्ट में कर्मचारी तैनात किए गए हैं। जिला एमसीएमसी द्वारा प्रिंट मीडिया के अलावा स्थानीय लोकल चैनल के साथ ही प्रादेशिक तथा राष्ट्रीय टीवी चैनल पर प्रसारित खबरों की भी मॉनिटरिंग की जाएगी।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में शराब दुकान पर हमला: सेल्समैन को सबक सिखाने की रची थी साजिश, पुलिस आरक्षक की भूमिका उजागर
- रॉयल कॉलेज में छात्रों को मिले करियर बनाने के टिप्स, ट्रैफिक डीएसपी ने समझाया जिंदगी बचाने का मंत्र
- Ratlam News: रतलाम में सट्टेबाजों पर पुलिस की दबिश, 5 गिरफ्तार; शहर में निकाला जुलूस, पुराने मामले भी खंगाले जा रहे