पब्लिक वार्ता – रतलाम,
जयदीप गुर्जर। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा जिले के अंचल में शौर्य संचलन निकाला। जिले के रावटी में शिवगढ़ खंड में निकाले गए बजरंग दल के शौर्य संचलन में 150 से अधिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान सभी कार्यकर्ता गणवेश पहनकर संचलन में शामिल हुए। संचलन में विहीप बजरंग दल के विभाग मंत्री दीपक व्यास ने अपना बौद्धिक रखा। व्यास ने कहा की 31वर्ष पूर्व संगठित हिन्दू शक्ति ने शौर्य प्रकट करते हुए 464 वर्षों पूर्व लगे कलंक बाबरी मस्जिद के टिके को मिटाया था। स्वाभिमान जागरण और रक्षा के लिये, हिन्दू पुनरूत्थान के लिये जिन सभी हिन्दुओं ने प्रयास, पराक्रम तथा बलिदान किया है उन सभी को प्रणाम।
इस दौरान मंच पर जिला संयोजक मुकेश व्यास, प्रखंड उपाध्यक्ष रोहित राठौड मौजूद रहे। मंच का संचालन बजरंग दल जिला सहसंयोजक राहुल हाडा द्वारा किया गया। शौर्य संचलन में रावटी प्रखंड पालक शंकरसिंह सोलंकी, जिला सहसंयोजक राजाराम ओहरी, जिला सहसंयोजक आशु टाक, लखन बरमुंडा, जिला अखाड़ा प्रमुख कृष्णा भामा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Latest News
- BREAKING मूक-बधिर स्कूल में संगिनी उमंग परिवार ने बांटी पाठ्य सामग्री, 85 से अधिक बच्चों को कराया भोजन
- Ratlam News: रतलाम में स्पीड ब्रेकर पर कार बेकाबू, डिवाइडर से टकराकर पलटी; VIDEO में कैद हुआ हादसा
- Ratlam News: किस्तें जमा करने के बाद भी मोबाइल लॉक, विरोध पर युवक से मारपीट; 300 से ज्यादा लोग धरने पर बैठे