Cancel Train: मुंबई मंडल में भारी बारिश और जलभराव के कारण रतलाम मंडल से गुजरने वाली 12 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। कई ट्रेनों के रूट और संचालन में भी बदलाव किया गया है।
रतलाम- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। Cancel Train: मुंबई मंडल के घोलवड–उमरगाम रोड रेलखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बन गई है। ट्रैक पर पानी भरने से रेल संचालन प्रभावित हुआ है, जिसका असर रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों पर भी पड़ा है।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कई ट्रेनों को निरस्त करने के साथ कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित, शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट करने का निर्णय लिया है। रतलाम मंडल ने रात 10:30 बजे तक की अपडेट जारी कर यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति अवश्य जांचने की अपील की है।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन की नवीनतम जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या RailOne ऐप पर जरूर देख लें।
12 ट्रेनें रहेंगी रद्द
रेलवे द्वारा जारी सूची के अनुसार निम्न ट्रेनें अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेंगी।
- 12227 मुंबई सेंट्रल–इंदौर दुरंतो एक्सप्रेस (23 जुलाई)
- 04728 वलसाड–हिसार साप्ताहिक स्पेशल (23 जुलाई)
- 12228 इंदौर–मुंबई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस (24 जुलाई)
- 19037 बांद्रा टर्मिनस–बरौनी एक्सप्रेस (23 जुलाई)
- 19038 बरौनी–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस (26 जुलाई)
- 19019 बांद्रा टर्मिनस–हरिद्वार एक्सप्रेस (24 जुलाई)
- 19020 हरिद्वार–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस (25 जुलाई)
- 12904 अमृतसर–मुंबई सेंट्रल गोल्डन टेम्पल मेल (25 जुलाई)
- 12962 इंदौर–मुंबई सेंट्रल अवंतिका एक्सप्रेस (23 एवं 24 जुलाई)
- 12926 अमृतसर–मुंबई सेंट्रल पश्चिम एक्सप्रेस (25 जुलाई)
- 12996 अजमेर–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस (23 जुलाई)
- 12995 बांद्रा टर्मिनस–अजमेर एक्सप्रेस (24 जुलाई)
इन ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से प्रभावित
रेलवे ने कुछ ट्रेनों को निर्धारित गंतव्य तक न चलाकर बीच के स्टेशन से समाप्त या प्रारंभ करने का निर्णय लिया है।
शॉर्ट टर्मिनेट ट्रेनें
- 12980 जयपुर–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस वडोदरा में समाप्त होगी।
- 22655 एर्नाकुलम–निजामुद्दीन एक्सप्रेस उमरगाम रोड तक ही चलेगी।
- 04727 हिसार–वलसाड साप्ताहिक स्पेशल मारोली में समाप्त होगी।
- 12904 अमृतसर–मुंबई सेंट्रल गोल्डन टेम्पल मेल रतलाम स्टेशन तक ही संचालित होगी।
शॉर्ट ओरिजिनेट ट्रेनें
- 12979 बांद्रा टर्मिनस–जयपुर एक्सप्रेस वडोदरा से रवाना होगी।
- 19012 दाहोद–वलसाड इंटरसिटी एक्सप्रेस कोसाड स्टेशन से प्रारंभ होगी।
यात्रियों के लिए जरूरी सूचना
रेलवे प्रशासन ने बताया है कि मौसम सामान्य होने तक ट्रेनों के संचालन में बदलाव संभव है। यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस अवश्य जांचना चाहिए।
ट्रेन की जानकारी यहां मिलेगी
- भारतीय रेलवे की आधिकारिक ट्रेन इन्क्वायरी वेबसाइट
- RailOne मोबाइल ऐप
- रेलवे हेल्पलाइन और स्टेशन पूछताछ केंद्र
रेलवे ने क्या कहा?
रतलाम मंडल के अनुसार मुंबई मंडल के घोलवड–उमरगाम रोड रेलखंड में भारी वर्षा से जलभराव होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की नवीनतम स्थिति की पुष्टि कर लें।
Latest News
- BREAKING दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग प्रभावित: रतलाम मंडल ने स्टेशनों पर यात्रियों को बांटा भोजन और पेयजल
- BREAKING Ratlam News: अवैध खनन रोकने पहुंचे पटवारी पर जानलेवा हमला, बुलडोजर से कुचलने की कोशिश, पंचनामा भी फाड़ा
- BREAKING DA Hike: सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, GAIL, BHEL, NTPC, IRCTC समेत 32+ सरकारी कंपनियों के कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी