स्टेशन रोड थाना प्रभारी दिनेश भोजक और साइबर प्रभारी अमित शर्मा लाइन अटैच
रतलाम – पब्लिक वार्ता,
न्यूज डेस्क। रतलाम पुलिस द्वारा मुस्लिम समुदाय के ईद मिलादुन्नबी पर्व के अवसर पर यातायात डायवर्सन प्लान जारी किया गया। 16 सितंबर 2024 को सुबह 8 बजे से जुलूस निकलेगा। इस दौरान दौरान शहर में यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया जाएगा। जुलूस आबकारी चौराहे से प्रारंभ होकर शहर सराय, अण्डागली, नाहरपुरा तिराहा, गोविन्द पान वाला, आरोग्यम हॉस्पिटल, नगर निगम, हाथीखाना, मोचीपुरा, हाकिमवाडा, शैरानीपुरा, जमातखाना, आन्नद काँलोनी, काँन्वेन्ट तिराहा, कोर्ट तिराहा, स्टेशन रोड, दो बत्ती, न्युरोड, लोकेन्द्र टाँकिज, शहर सराय होते हुए आबकारी चौराहे पर समाप्त होगा। जुलूस के मद्देनजर शहर में पुलिस व्यवस्था भी चाकचौबंद रहेगी। सभी क्रिटिकल पॉइंट पर माइक्रो सिक्योरिटी के बंदोबस्त किए जा रहे है। पुलिस सोशल मीडिया से लेकर गली – मोहल्लों तक में हर तरह से निगरानी रखे हुए।
नवागत एसपी अमित कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए शहर के सभी थानों का औचक निरीक्षण किया। एसपी कुमार ने संवेदनशील क्षेत्रों और आपराधिक प्रवत्ति में शामिल लोगों पर विशेष निगरानी रखने के सख्त निर्देश दिए। एसपी ने आमजन से शांति व सोहाद्र के साथ त्यौहार मनाने की अपील भी की। शहर के नागरिक किसी भी तरह की भ्रामक जानकारी या अफवाह पर ध्यान ना दे। सभी पुलिसकर्मियों को छोटी से छोटी घटना की सूचना मिलने पर तत्काल एक्टिव होकर निराकरण करने के लिए निर्देशित किया। गणेश चतुर्थी पर हुए घटनाक्रम के बाद एक्शन लेते हुए एसपी ने देर रात थाना प्रभारियों में फेरबदल किया। एसपी ने स्टेशन रोड थाना प्रभारी दिनेश भोजक और साइबर सेल प्रभारी अमित शर्मा को लाइन अटैच कर दिया। रतलाम आईए थाना प्रभारी राजेन्द्र वर्मा को थाना प्रभारी स्टेशन रोड बना दिया। प्रकाश गडरिया को लाइन से कंट्रोल रूम प्रभारी, चौकी प्रभारी सूखेड़ा वीडी जोशी को आईए थाना प्रभारी बनाया। जुलूस के रूट पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।


जुलूस के दौरान आम जनता की सुविधा को देखते हुए यातायात पुलिस द्वारा निम्नलिखित यातायात व्यवस्था और डायवर्सन प्लान तैयार किया गया है:
- 1. शहर सराय से अण्डागली, नाहरपुरा तिराहा की ओर आने वाले दो पहिया व चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- 2. आरोग्यम हॉस्पिटल के पास हनुमान मंदिर से नाहरपुरा तिराहा, अण्डागली, डालूमोदी बाजार की ओर आने वाले दो पहिया चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- 3. घास बाजार से डालूमोदी बाजार, नाहरपुरा की ओर आने वाले मार्ग पर चार पहिया, दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- 4. नवकार नमकीन से सुभाष नगर तिराहा, आबकारी तिराहा की ओर आने वाले दो पहिया चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- 5. वन विभाग नाके से बाजना बस स्टेण्ड की ओर आने वाले भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
- 6. सैलाना बस स्टेण्ड से शहर सराय की ओर जाने वाले भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- 7. दिलबहार चौराहा से दो बत्ती, नगर नीगम, महलवाडा, काँलेज रोड की ओर जाने वाले चार पहिया व भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- 8. चार चक्की से हकीमवाहा की ओर जाने वाले चार पहिया व भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- 9. प्रताप नगर ब्रीज से ऑफिसर कॉलोनी, आन्नद काँलोनी जमातखाना, हकिमवाड़ा की ओर आने वाले भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- 10. लोकेन्द्र टाँकिज से शहर सराय, आबकारी चौराहा तरफ आने वाले दो पहिया चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- 11. फव्वारा चौक से कान्वेन्ट तिराहा, कोर्ट तिराहा, आन्द काँलोनी तरफ आने वाले दो पहिया चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
Latest News
- BREAKING MP Board Exam: 9वीं से 12वीं तक बदला पेपर पैटर्न, लघु उत्तरीय सवालों में नहीं मिलेगा विकल्प
- BREAKING surya grahan 2026: 12 अगस्त को आसमान में अद्भुत नजारा, सूर्य ग्रहण से लेकर उल्का वर्षा तक; भारत में दिखेगा या नहीं?
- BREAKING Ratlam News: रतलाम बाल सुधार गृह से 7 बाल अपचारी फरार, होमगार्ड से मारपीट; 6 पकड़े गए