रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रतलाम शहर में अखिल भारतीय घोष दिवस के तहत भव्य घोष वादन कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहर के विभिन्न प्रमुख मंदिरों में आयोजित इस कार्यक्रम में 29 घोष वादकों ने अपनी प्रस्तुतियों से भक्तिमय वातावरण का निर्माण किया और श्रद्धालुओं को शिव भक्ति में सराबोर कर दिया।

WATCH VIDEO
कार्यक्रम में नगर के चार घोष केंद्रों के वादकों ने भाग लिया। इनमें दो शंख वादक, दो वेणु वादक, 18 आनक वादक, दो पणव वादक, एक त्रिभुज वादक तथा दो झल्लरी वादक शामिल रहे। सभी वादकों ने घोष प्रमुख के नेतृत्व में समन्वित और अनुशासित प्रस्तुति दी, जिससे पूरे आयोजन में अद्भुत सामंजस्य देखने को मिला।

इस विशेष अवसर पर प्रांत घोष प्रमुख आशुतोष शर्मा का रतलाम प्रवास भी रहा। उनके मार्गदर्शन में सभी प्रस्तुतियां प्रभावी और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुईं।
घोष वादन का आयोजन अमरेश्वर महादेव मंदिर (कॉलेज रोड), दंडी स्वामी मठ स्थित हाटकेश्वर महादेव मंदिर, दो मुंह की बावड़ी और शक्ति नगर स्थित महाकाल मंदिर में किया गया। इन सभी स्थानों पर घोष वादन की गूंज से वातावरण शिवमय हो उठा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ सहभागिता की।
कार्यक्रम के अंत में सभी वादकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। यह आयोजन रतलाम में महाशिवरात्रि उत्सव का विशेष आकर्षण रहा और शहरवासियों ने इसे भक्तिभाव के साथ सराहा।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में सूने मकान का ताला तोड़ चोरी, चड्डी-बनियान पहने तीन बदमाश CCTV में कैद
- BREAKING अनुकूल सोनी बने भाजयुमो रतलाम जिलाध्यक्ष, कृष्णा डिंडोर को मिली जिला महामंत्री की जिम्मेदारी
- Ratlam News: रतलाम जेल में बंद बाबर का वीडियो वायरल, मुलाकात कक्ष से रिकॉर्डिंग ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल