रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। JSG संगिनी उमंग रतलाम द्वारा “उमंग के रंग, सेवा के संग” थीम के तहत विश्व नवकार महामंत्र दिवस के अवसर पर सामूहिक जाप के साथ सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। JSG एमपी रीजन के निर्देशानुसार अप्रैल माह में महामंत्र जाप एवं गर्मी से राहत के लिए सेवा गतिविधि संचालित की गई।

इसी क्रम में 27 अप्रैल 2026 को संगिनी उमंग रतलाम परिवार ने स्थानीय सब्जी विक्रेता महिलाओं को तेज धूप से बचाव हेतु 100 से अधिक गमछों का वितरण किया, वहीं पुरुष वर्ग को टोपियां प्रदान की गईं। भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में सखियों ने उपस्थित होकर सेवा कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाई।
यह प्रोजेक्ट जोन कोऑर्डिनेटर श्री निर्मल मेहता के सानिध्य में सम्पन्न हुआ, जिनका स्वागत संगीता पोरवाल द्वारा किया गया। प्रोजेक्ट का नेतृत्व ग्रुप सखी संगीता मनोज पोरवाल ने किया, जिनका अभिनंदन सचिव निर्मला पटवा एवं अध्यक्ष रेनू लूनिया ने किया।

उल्लेखनीय है कि 9 अप्रैल को विश्व नवकार महामंत्र दिवस के अवसर पर जीतो द्वारा आयोजित सामूहिक नवकार मंत्र जाप में भी JSG संगिनी उमंग रतलाम की सखियों ने सहभागिता कर धर्म लाभ प्राप्त किया और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
यह आयोजन न केवल सेवा भावना का उदाहरण बना, बल्कि समाज में सहयोग और एकजुटता का संदेश भी प्रसारित किया।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम PM आवास में नोटिस कार्रवाई के दौरान बवाल, महिला से मारपीट के आरोप; निगम टीम पर पथराव
- BREAKING FD पर अब नहीं चलेगी बैंकों की मनमानी, RBI ने बदले नियम; 1 अक्टूबर से लागू होगी नई व्यवस्था
- BREAKING PM Kisan: किसानों के लिए बड़ी राहत: PM-किसान योजना 2030-31 तक जारी, सरकार ने मंजूर किए ₹3.15 लाख करोड़