रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। MP News: रतलाम कृषि उपज मंडी समिति ने आगामी त्योहारों और बैंक वार्षिक लेखाबंदी को ध्यान में रखते हुए मंडी में अवकाश घोषित किया है। मंडी समिति ने कृषक, व्यापारी, तुलावटी और हैम्माल बंधुओं को सूचित किया है कि रतलाम मंडी के विभिन्न प्रांगण निम्नलिखित तिथियों को बंद रहेंगे।

मंडी अवकाश का विवरण
-28 मार्च, शुक्रवार – रमजान माह का अंतिम शुक्रवार

-29 मार्च, शनिवार – व्यापारी एसोसिएशन के आवेदन अनुसार
-30 मार्च, रविवार – शासकीय अवकाश
-31 मार्च, सोमवार – ईद-उल-फितर पर्व
-1 अप्रैल, मंगलवार – बैंक वार्षिक लेखाबंदी
किन-किन मंडियों में रहेगा अवकाश
इन अवकाश के दौरान मुख्य अनाज मंडी प्रांगण, लहसुन-प्याज मंडी प्रांगण एवं उप मंडी नामली प्रांगण बंद रहेंगे।
हरी सब्जी मंडी रहेगी चालू
मंडी समिति ने स्पष्ट किया है कि इन अवकाश के दौरान हरी सब्जी का क्रय-विक्रय सामान्य रूप से जारी रहेगा।
कृषि उपज मंडी समिति रतलाम का आग्रह
मंडी समिति ने सभी किसानों, व्यापारियों और श्रमिकों से अपील की है कि वे इन तिथियों को ध्यान में रखते हुए अपनी व्यापारिक एवं कृषि गतिविधियों की योजना बनाएं।
रतलाम मंडी से जुड़ी ताजा खबरों के लिए हमारे पोर्टल पर जुड़े रहें।
Latest News
- BREAKING रॉयल कॉलेज में छात्रों को मिले करियर बनाने के टिप्स, ट्रैफिक डीएसपी ने समझाया जिंदगी बचाने का मंत्र
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में सट्टेबाजों पर पुलिस की दबिश, 5 गिरफ्तार; शहर में निकाला जुलूस, पुराने मामले भी खंगाले जा रहे
- Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा