रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम नगर निगम का साधारण सम्मेलन आज, 25 मार्च (मंगलवार) को निगम सभागार में आयोजित होगा। इस सम्मेलन में वर्ष 2025-26 के आय-व्यय पत्रक (बजट) को पेश किया जाएगा। इसके अलावा, शहर के विकास और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होगी।

हरमाला रोड का नाम बदलेगा
सम्मेलन में शहर के वार्ड क्रमांक 26 स्थित हरमाला रोड का नाम बदलने का प्रस्ताव रखा जाएगा। प्रस्ताव के अनुसार, फूल मंडी चौराहे से हाकीमवाडा तक की सड़क को विरांगना गुजरी माता पन्ना धाय रोड नाम दिया जाएगा।

संपत्ति कर में 10 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव
नगर निगम संपत्ति कर में 10 प्रतिशत वृद्धि करने का प्रस्ताव भी रखेगा। यदि प्रस्ताव पारित होता है, तो शहरवासियों को अगले वित्तीय वर्ष से बढ़े हुए कर का भुगतान करना होगा।
लीज नवीनीकरण पर चर्चा
नगर सुधार न्यास की विभिन्न योजनाओं के तहत 30 वर्ष की लीज पर आवंटित भूखंडों और भवनों की लीज अवधि समाप्त होने पर आगामी 30 वर्षों तक बढ़ाने का प्रस्ताव पेश किया जाएगा।
शहर में पेड पार्किंग होगी शुरू
नगर निगम प्रमुख स्थानों पर टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर वाहनों के लिए पेड पार्किंग शुरू करने की योजना बना रहा है। प्रस्तावित पार्किंग स्थलों में शामिल हैं:
– साइंस कॉलेज गेट (कालेज रोड)
– आजाद चौक (चांदनी चौक)
– डॉ. देवीसिंग की गली
– धन जी बाई का नोहरा
– काशी नाथ का नोहरा
– लाडली लक्ष्मी लोकेंद्र भवन के सामने
– सर्वानंद मार्केट के पीछे
– आबकारी कंपाउंड
पार्किंग शुल्क
– टू-व्हीलर: 2 घंटे के लिए 10 रुपए, रात्रि शुल्क 25 रुपए
– फोर-व्हीलर: 2 घंटे के लिए 25 रुपए, रात्रि शुल्क 100 रुपए
मेला शुल्क में होगी बढ़ोतरी
अंबेडकर मांगलिक भवन (पोलोग्राउंड) के पास स्थित खुली भूमि के लिए निजी संस्थाओं से मेले और अन्य कार्यक्रमों के लिए वर्तमान में 1.30 रुपए प्रति वर्ग फीट शुल्क लिया जाता है। प्रस्ताव के तहत इसे बढ़ाकर 2 रुपए प्रति वर्ग फीट किया जाएगा।
भाजपा-कांग्रेस पार्षदों के बीच गरमागरम बहस की संभावना
सम्मेलन में भाजपा और कांग्रेस पार्षदों के बीच विभिन्न मुद्दों पर गरमागरम बहस होने की संभावना है। नगर निगम अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी चर्चा होगी।
इस बैठक में रतलाम नगर के भविष्य की कई योजनाओं को मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल