रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। MP News: अबू धाबी (यूएई) में अंतरराष्ट्रीय संस्था T4 Education द्वारा आयोजित वर्ल्ड स्कूल समिट 2025 में भारत के रतलाम से एक गौरवशाली उपलब्धि दर्ज होने जा रही है।
सांदीपनि विद्यालय सीएम राइज विनोबा, रतलाम के उप-प्राचार्य एवं अंतरराष्ट्रीय शिक्षाविद गजेन्द्र सिंह राठौर को इस प्रतिष्ठित समिट में स्पीकर के रूप में चयनित किया गया है।


15-16 नवंबर को यास्मिना ब्रिटिश एकेडमी, अबू धाबी में आयोजित होने वाले इस वैश्विक शिक्षा सम्मेलन में 75 देशों से 800 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे, जिनमें यूनेस्को अधिकारी, शिक्षा मंत्री, सरकारी और गैर-सरकारी संस्थाओं के प्रमुख एवं 50 से अधिक अंतरराष्ट्रीय स्पीकर भाग लेंगे।
गजेन्द्र सिंह राठौर टी4 एजुकेशन के सीईओ विकास पोटा के साथ “Driving High Performances in Schools” विषय पर पैनल डिस्कशन में हिस्सा लेंगे। इस सत्र में ब्राजील की प्रमुख पत्रकारिता एजेंसी पोरवीर की हेड तातियाना क्लिक्स, यूएसए के फ्रेंकलिन स्कूल के फाउंडिंग हेड विल कैम्बेल, तथा दुबई के आर्बर स्कूल की गेमा थॉर्न भी शामिल होंगी।

विशेष बात यह है कि भारत से गजेन्द्र सिंह राठौर ही एकमात्र स्कूल लीडर हैं, जिन्हें इस समिट में स्पीकर के रूप में आमंत्रित किया गया है।
राठौर के “Cycle of Growth Model” और “Brooding Model in Education” जैसे नवाचारों को पहले से ही वैश्विक स्तर पर मान्यताप्राप्त है। उनकी संस्था सांदीपनि विद्यालय सीएम राइज विनोबा, रतलाम को वर्ल्ड्स बेस्ट स्कूल अवॉर्ड 2024 (Innovation Category) से सम्मानित किया जा चुका है।
गजेन्द्र सिंह राठौर को 2017 में राष्ट्रपति पुरस्कार, 2016 में नवाचारी विज्ञान शिक्षक पुरस्कार, सहित कई राष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं। वे राज्य-स्तरीय मास्टर ट्रेनर हैं और शिक्षा विभाग की टीचर्स हैंडबुक के निर्माण में लेखक दल के सदस्य भी रहे हैं।
श्री राठौर ने बताया कि इस दो दिवसीय वर्ल्ड स्कूल समिट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का शिक्षा में उपयोग, वैश्विक नागरिकता की समझ, और 21वीं सदी की शिक्षा के नए आयाम जैसे विषयों पर गहन चर्चा होगी। इस समिट के निष्कर्ष भविष्य की शिक्षा नीति के रोडमैप के रूप में कार्य करेंगे।
Latest News
- BREAKING MP Board Exam: 9वीं से 12वीं तक बदला पेपर पैटर्न, लघु उत्तरीय सवालों में नहीं मिलेगा विकल्प
- BREAKING surya grahan 2026: 12 अगस्त को आसमान में अद्भुत नजारा, सूर्य ग्रहण से लेकर उल्का वर्षा तक; भारत में दिखेगा या नहीं?
- BREAKING Ratlam News: रतलाम बाल सुधार गृह से 7 बाल अपचारी फरार, होमगार्ड से मारपीट; 6 पकड़े गए