रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें कार के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 15 वर्ष का एक किशोर भी शामिल है। हादसा सुबह लगभग 8 बजे रावटी से करीब 10 किलोमीटर दूर भीमपुरा गांव के पास, माही नदी के पुल से पहले हुआ।


जानकारी के अनुसार एमएच-03-इएल-1388 नंबर की कार दिल्ली से मुंबई की ओर जा रही थी। तेज रफ्तार के चलते वाहन अचानक नियंत्रण से बाहर हो गया और गहरी खाई में जा गिरा। गिरने के बाद कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे उसमें सवार सभी लोगों की मौके पर ही जान चली गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। शवों को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गडरिया ने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है और उनके स्वजनों को सूचित किया जा रहा है। हादसे के कारणों की भी जांच जारी है।

यह दुर्घटना फिर एक बार एक्सप्रेसवे पर तेज गति से वाहन चलाने के खतरों की ओर ध्यान आकर्षित करती है।
Latest News
- Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल