रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जड़वासा खुर्द ने बोर्ड परीक्षाओं (हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी) में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100% परीक्षा परिणाम हासिल किया है। विद्यालय की इस उपलब्धि ने क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को दर्शाते हुए अन्य विद्यालयों के लिए भी एक मिसाल कायम की है।

विद्यालय के प्राचार्य आर.एन.के. रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि सत्र की शुरुआत से ही लक्ष्य था कि इस वर्ष बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट शत-प्रतिशत हो। इसी उद्देश्य से शिक्षकों और स्टाफ ने अवकाश के दिनों में भी नियमित रूप से कक्षाएं संचालित कीं और विद्यार्थियों को हर संभव मार्गदर्शन व सहयोग प्रदान किया।
प्राचार्य रावत ने क्या कहा?
उन्होंने कहा, “हमारा संकल्प था कि कोई भी छात्र पीछे न रहे। नियमित अभ्यास, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और अनुशासित दिनचर्या के कारण यह परिणाम संभव हो सका। हमारी पूरी टीम ने समर्पण भाव से कार्य किया और इसका सुखद परिणाम हम सबके सामने है।”

जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई
विद्यालय की इस उपलब्धि पर जिला पंचायत सदस्य सत्यनारायण पाटीदार, ग्राम सरपंच सुरेश परमार, उपसरपंच मांगीलाल पाटीदार तथा जनपद सदस्य सुरेश पाटीदार ने विद्यालय प्राचार्य व समस्त स्टाफ को बधाई देते हुए उनकी मेहनत और समर्पण की सराहना की।
Latest News
- BREAKING मूक-बधिर स्कूल में संगिनी उमंग परिवार ने बांटी पाठ्य सामग्री, 85 से अधिक बच्चों को कराया भोजन
- Ratlam News: रतलाम में स्पीड ब्रेकर पर कार बेकाबू, डिवाइडर से टकराकर पलटी; VIDEO में कैद हुआ हादसा
- Ratlam News: किस्तें जमा करने के बाद भी मोबाइल लॉक, विरोध पर युवक से मारपीट; 300 से ज्यादा लोग धरने पर बैठे