Ratlam News: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जड़वासा खुर्द का बोर्ड परीक्षा में 100% रिजल्ट, विद्यार्थियों और स्टाफ की मेहनत लाई रंग

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जड़वासा खुर्द ने बोर्ड परीक्षाओं (हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी) में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100% परीक्षा परिणाम हासिल किया है। विद्यालय की इस उपलब्धि ने क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को दर्शाते हुए अन्य विद्यालयों के लिए भी एक मिसाल कायम की है। विद्यालय के प्राचार्य आर.एन.के. रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि सत्र की शुरुआत से ही लक्ष्य था कि इस वर्ष बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट शत-प्रतिशत हो। इसी उद्देश्य से शिक्षकों और स्टाफ ने अवकाश के दिनों में भी नियमित रूप से कक्षाएं संचालित कीं और विद्यार्थियों को हर संभव मार्गदर्शन व सहयोग प्रदान किया। प्राचार्य रावत ने क्या कहा?उन्होंने कहा, “हमारा संकल्प था कि कोई भी छात्र पीछे न रहे। नियमित अभ्यास, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और अनुशासित दिनचर्या के कारण यह परिणाम संभव हो सका। हमारी पूरी टीम ने समर्पण भाव से कार्य किया और इसका सुखद परिणाम हम सबके सामने है।” जनप्रतिनिधियों ने दी बधाईविद्यालय की इस उपलब्धि पर जिला पंचायत सदस्य सत्यनारायण पाटीदार, ग्राम सरपंच सुरेश परमार, उपसरपंच मांगीलाल पाटीदार तथा जनपद सदस्य सुरेश पाटीदार ने विद्यालय प्राचार्य व समस्त स्टाफ को बधाई देते हुए उनकी मेहनत और समर्पण की सराहना की।

MP Board Result 2025 Date: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जल्द, यहां जानें तारीख, वेबसाइट और चेक करने का तरीका

भोपाल- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क।  MP Board  Result 2025 Date: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र-छात्राएं बेसब्री से अपने MP Board Result 2025 का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, MPBSE 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 20 से 22 अप्रैल 2025 के बीच जारी किया जा सकता है। MP Board Result 2025 कब आएगा:एमपी बोर्ड ने इस बार मूल्यांकन प्रक्रिया को चार चरणों में बांटा है, जिससे कॉपी जांच का कार्य 14 अप्रैल तक पूरा होने की संभावना है। इसके बाद रिजल्ट को अंतिम रूप देकर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा 2025 कब हुई थीMP Board 10th Exam 2025: 27 फरवरी से 19 मार्च तकMP Board 12th Exam 2025: 25 फरवरी से 25 मार्च तक MP Board Result 2025 Official Websitesछात्र निम्नलिखित वेबसाइट्स पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:mpbse.nic.inmpbse.mponline.gov.inmpresults.nic.in MP Board Result 2025 कैसे चेक करें SMS के जरिए MP Board Result 2025 ऐसे देखें अगर वेबसाइट स्लो हो या न खुले, तो छात्र एसएमएस के माध्यम से भी रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं:MPBSE10 (स्पेस) रोल नंबर टाइप कर 56263 पर भेजें – 10वीं के लिएMPBSE12 (स्पेस) रोल नंबर टाइप कर 56263 पर भेजें – 12वीं के लिए मोबाइल ऐप से रिजल्ट कैसे देखें MP Board Result 2025 – Highlights विवरण – जानकारीबोर्ड का नाम – मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE)परीक्षा का नाम – एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा 2025परीक्षा तिथियां – 10वीं: 27 फरवरी से 19 मार्च, 12वीं: 25 फरवरी से 25 मार्चरिजल्ट तिथि – 20 से 22 अप्रैल 2025 (संभावित)रिजल्ट मोड – ऑनलाइनऑफिशियल वेबसाइट – mpbse.nic.in, mpresults.nic.in रिवैल्यूएशन और सप्लीमेंट्री परीक्षा का मौका जिन छात्रों को अपने प्राप्त अंकों पर संदेह है, वे री-चेकिंग या री-इवेल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं जो छात्र किसी विषय में फेल हो जाते हैं, वे MP Board Supplementary Exam 2025 के जरिए दोबारा पास होने का अवसर पा सकते हैं।