Ratlam News: जावरा में खुले में चल रहा था जुए का अड्डा, पुलिस ने 1.60 लाख रुपये नकद और ताश की गड्डी के साथ 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

रतलाम- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस ने जुए के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान मौके से ₹1,60,000 नगद राशि और ताश की 52 पत्तियों की गड्डी जब्त की गई है।

इस कार्रवाई के पीछे रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, नगर पुलिस अधीक्षक जावरा दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी वी. डी. जोशी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

मुखबिर से सूचना मिलने पर टीम ने होटल तीर्थ पैलेस के पास एक खुले बाड़े में दबिश दी, जहां आरोपी दीवारों की आड़ में ताश से जुए की गतिविधियों में लिप्त थे।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. सुभाष पिता शैतानमल जैन (60), निवासी चांदनी चौक, रतलाम
  2. निलेष पिता गोपाल सोनी (42), निवासी भरावा की कुईं, थाना माणक चौक, रतलाम
  3. सगीर अहमद पिता गुलाम मोहम्मद (60), निवासी हाट की चौकी, रतलाम
  4. रामकुमार पिता कैलाशचन्द्र पोरवाल (45), निवासी कोठी बाजार, जावरा
  5. अश्विन पिता जगदीश ब्राह्मण (50), निवासी सुतारी पुरा, जावरा
  6. रितेश पिता राजकुमार मादरेचा (48), निवासी काटजू नगर, रतलाम
  7. विजय पिता बादर जैन (52), निवासी गोवर्धननाथ मंदिर चौराहा, जावरा

जप्त सामग्री:

  • नगदी ₹1,60,000 (जुआ राशि)
  • ताश की 52 पत्तियों की गड्डी

आरोपियों के विरुद्ध थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में अपराध क्रमांक 272/25 धारा 13 जुआ एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।

सराहनीय भूमिका:
थाना प्रभारी वी. डी. जोशी, उनि प्रतापसिंह भदौरिया, सउनि जसराज चंदेल, प्र.आर. संजय आंजना, हर्षवर्धनसिंह, योगेश सैनी, विष्णु चंद्रावत, मनोहर गायरी, महेन्द्रसिंह, विनोद माली, योगेन्द्र, चेतन राठौर, शादाब बैग और महिला आरक्षक कोशल्या धनगर की भूमिका उल्लेखनीय रही।