रतलाम के सरवन थाना पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से 8 गुम एंड्रॉयड मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए। जानें पूरी खबर और पुलिस की कार्रवाई।
रतलाम- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले में गुम हुए मोबाइल फोन की लगातार बढ़ती घटनाओं के बीच सरवन थाना पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए 8 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटाया है। बरामद किए गए मोबाइल की कुल कीमत करीब 1 लाख 38 हजार रुपयेबताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। आमजन को मोबाइल गुम होने से होने वाले आर्थिक नुकसान को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार द्वारा लॉन्च किए गए CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से गुम/खोए मोबाइल की तलाश की गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल और एसडीओपी नीलम बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरवन निरीक्षक अर्जुन सेमलियाऔर उनकी टीम ने साइबर सेल रतलाम के सहयोग से कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस टीम ने CEIR पोर्टल से प्राप्त जानकारी के आधार पर रतलाम जिले के साथ-साथ बांसवाड़ा (राजस्थान) क्षेत्र से भी मोबाइल बरामद किए। इसके बाद सभी मोबाइल संबंधित धारकों को विधिवत लौटा दिए गए, जिससे लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई।
सराहनीय भूमिका
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सेमलिया के साथ
- आरक्षक 745 गजपाल सिंह राठौर (CEIR पोर्टल ऑपरेटर)
- आरक्षक 324 हिम्मत सिंह राठौर (असूचना संकलन)
- आरक्षक 896 विमल निनामा
- आरक्षक 420 पंकज शर्मा
की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Latest News
- Ratlam News: रतलाम में फर्जी नारकोटिक्स टीआई बनकर कारोबारी से 3.45 करोड़ की ठगी का आरोप, मकान-प्लॉट भी अपने नाम
- मूक-बधिर स्कूल में संगिनी उमंग परिवार ने बांटी पाठ्य सामग्री, 85 से अधिक बच्चों को कराया भोजन
- Ratlam News: रतलाम में स्पीड ब्रेकर पर कार बेकाबू, डिवाइडर से टकराकर पलटी; VIDEO में कैद हुआ हादसा