रतलाम के रिंगनोद थाना पुलिस ने 100 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से बाइक समेत करीब 1.5 लाख रुपए का माल जब्त किया।
रतलाम- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रिंगनोद थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ब्राउन शुगर तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 100 ग्राम ब्राउन शुगर और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 1.5 लाख रुपए बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर जिलेभर में नशे के कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल और एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रघुवीर जोशी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ब्राउन शुगर लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 29 मार्च 2026 को कलालिया फंटा, महू-नीमच फोरलेन रोड ढोढर पर घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 100 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपए आंकी गई है। साथ ही एक हीरो पैशन प्रो बाइक (कीमत करीब 50 हजार रुपए) भी जब्त की गई।
पुलिस ने आरोपी गुल उर्फ भय्यु (36) निवासी बरगुण्डापुरा, जावरा को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से ब्राउन शुगर के स्रोत और नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी आनंद सिंह आजाद, उपनिरीक्षक रघुवीर जोशी सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही।
Latest News
- BREAKING YouTube Monetization Rules 2027: कमाई के लिए बढ़ी वॉच टाइम और Shorts की शर्त
- BREAKING रतलाम में 100 आपदा मित्रों के पहले बैच का प्रशिक्षण पूरा, अब 400 और युवाओं को दिया जाएगा प्रशिक्षण
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में चलती बस में सर्राफा व्यापारी से लूट, 5 बदमाश सोने से भरा बैग लेकर जंगल में भागे