रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: ओबीसी आरक्षण के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा को लेकर 30 जनवरी को भोपाल में प्रस्तावित ओबीसी आरक्षण महा आंदोलन की तैयारियों के तहत राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति द्वारा रतलाम जिले के ग्राम बिबडोद में एक महत्वपूर्ण बैठक एवं भव्य गुर्जर समाज मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

यह बैठक राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति के रतलाम जिला अध्यक्ष भरत गुर्जर के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम में रतलाम जिले के लगभग हर गांव से बड़ी संख्या में गुर्जर समाज के लोग शामिल हुए, जिससे आयोजन को व्यापक समर्थन मिला।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह गुर्जर ने युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि ओबीसी समाज को अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने भोपाल में होने वाले ओबीसी आरक्षण महा आंदोलन की विस्तृत जानकारी दी और अधिक से अधिक संख्या में भोपाल पहुंचने का आह्वान किया।

इस अवसर पर रतलाम गुर्जर समाज के जिला अध्यक्ष एडवोकेट देवेंद्र सिंह गुर्जर ने भी आंदोलन को पूर्ण समर्थन देते हुए समाज के युवाओं से सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन ओबीसी समाज के भविष्य से जुड़ा हुआ है और इसमें सभी की सहभागिता आवश्यक है।
कार्यक्रम में आज़ाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह गुर्जर, शिवपुरी जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह गुर्जर, झाबुआ जिला अध्यक्ष विपुल सिंह गुर्जर सहित राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।
बैठक के दौरान वक्ताओं ने एक स्वर में 30 जनवरी को भोपाल में होने वाले ओबीसी आरक्षण महा आंदोलन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल