Ratlam News: ओबीसी आरक्षण महा आंदोलन को लेकर रतलाम के बिबडोद में गुर्जर समाज की बड़ी बैठक, 30 जनवरी को भोपाल चलने का आह्वान

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: ओबीसी आरक्षण के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा को लेकर 30 जनवरी को भोपाल में प्रस्तावित ओबीसी आरक्षण महा आंदोलन की तैयारियों के तहत राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति द्वारा रतलाम जिले के ग्राम बिबडोद में एक महत्वपूर्ण बैठक एवं भव्य गुर्जर समाज मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह बैठक राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति के रतलाम जिला अध्यक्ष भरत गुर्जर के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम में रतलाम जिले के लगभग हर गांव से बड़ी संख्या में गुर्जर समाज के लोग शामिल हुए, जिससे आयोजन को व्यापक समर्थन मिला। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह गुर्जर ने युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि ओबीसी समाज को अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने भोपाल में होने वाले ओबीसी आरक्षण महा आंदोलन की विस्तृत जानकारी दी और अधिक से अधिक संख्या में भोपाल पहुंचने का आह्वान किया। इस अवसर पर रतलाम गुर्जर समाज के जिला अध्यक्ष एडवोकेट देवेंद्र सिंह गुर्जर ने भी आंदोलन को पूर्ण समर्थन देते हुए समाज के युवाओं से सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन ओबीसी समाज के भविष्य से जुड़ा हुआ है और इसमें सभी की सहभागिता आवश्यक है। कार्यक्रम में आज़ाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह गुर्जर, शिवपुरी जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह गुर्जर, झाबुआ जिला अध्यक्ष विपुल सिंह गुर्जर सहित राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। बैठक के दौरान वक्ताओं ने एक स्वर में 30 जनवरी को भोपाल में होने वाले ओबीसी आरक्षण महा आंदोलन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

Ratlam News: गुर्जर समाज जावरा तहसील की नई कार्यकारिणी गठित, बलवंतसिंह गुर्जर बने तहसील अध्यक्ष

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले की जावरा तहसील में गुर्जर समाज को संगठित करने एवं सामाजिक उत्थान को गति देने के उद्देश्य से तहसील स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इस अवसर पर समाज के नव नियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। गुर्जर समाज जिला रतलाम की जावरा तहसील कार्यकारिणी में  बलवंतसिंह गुर्जर (रिछा गुर्जर) को सर्वसम्मति से तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके नेतृत्व में समाज को एकजुट कर शिक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। नव गठित तहसील कार्यकारिणी इस प्रकार है— तहसील अध्यक्ष:बलवंतसिंह गुर्जर (रिछा गुर्जर) तहसील महामंत्री:मानसिंह गुर्जर (मोरिया)गोविंद सिंह गुर्जर (आख्या परवल) तहसील संगठन मंत्री:उमरावसिंह गुर्जर (दायखेड़ा) तहसील उपाध्यक्ष:दशरथ सिंह गुर्जर (गोंदी धर्मसी)गुलाबसिंह गुर्जर (मोरिया) सचिव:रघुनंदन गुर्जर कोषाध्यक्ष:निर्मल गुर्जर मीडिया प्रभारी:मांगुसिंह गुर्जर (रणायरा गुर्जर) प्रचारक मंत्री एवं सदस्य:नागेश्वर गुर्जरबलवंतसिंह गुर्जर (कृषि वैज्ञानिक)लाखन गुर्जर (एचआर)कु. दशरथ सिंह गुर्जरबद्री गुर्जरलखन गुर्जर (लक्की)विशाल गुर्जरराजवीर गुर्जरईश्वर गुर्जरराधेश्याम गुर्जरकारूसिंह गुर्जरजितेंद्र सिंह गुर्जर नव नियुक्त पदाधिकारियों ने समाज के सर्वांगीण विकास, संगठन को मजबूत करने और युवाओं को जोड़ने का भरोसा दिलाया। समाजजनों ने आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी के गठन से गुर्जर समाज को नई दिशा मिलेगी और सामाजिक एकता को मजबूती मिलेगी।