रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम शहर के सुभाष नगर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर अवैध नल कनेक्शन को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आ गई। सेतु विभाग के ठेकेदार को पीटने से बचाने आए चौकीदार और उसके तीन बेटों पर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। घटना में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

WATCH VIDEO
जानकारी के अनुसार, हाट की चौकी क्षेत्र स्थित ब्रिज पुलिया के पास सेतु विभाग द्वारा सर्विस रोड का निर्माण किया जा रहा है। इसी रोड के बीच से पेयजल की पाइपलाइन गुजर रही है, जिससे क्षेत्र के निवासी मलंग पिता हुसैन शाह (26) ने अवैध रूप से नल कनेक्शन ले रखा था। शुक्रवार को सेतु विभाग के 70 वर्षीय ठेकेदार सुभाष ठक्कर ने इस अवैध कनेक्शन पर आपत्ति जताई।

आपत्ति लेने पर आरोपी मलंग ने ठेकेदार के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट होता देख ठेकेदार को बचाने पहुंचे चौकीदार गनी पिता यासीन शाह (46) पर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। पिता पर हमला होते देख उनके बेटे नवाज (21), साहिल (19) और शौकत (16) भी बीच-बचाव के लिए पहुंचे, लेकिन आरोपी ने उन पर भी चाकू से वार कर दिया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने किसी तरह आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
जिला अस्पताल में ठेकेदार सुभाष ठक्कर की हालत बेहद घबराई हुई थी। उनकी आंखों से आंसू बह रहे थे और वे बार-बार यही कहते रहे कि “आज तक मेरे साथ कभी ऐसा नहीं हुआ, वह चाकू लेकर आया था।”
घटना की सूचना मिलते ही सेतु विभाग के एसडीओ रघुनाथ सूर्यवंशी और हाट की चौकी प्रभारी पंकज राजपूत जिला अस्पताल पहुंचे। एसडीओ सूर्यवंशी ने बताया कि आरोपी द्वारा शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए ठेकेदार, चौकीदार और उसके बेटों पर जानलेवा हमला किया गया है। आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा और जानलेवा हमले की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और क्षेत्र में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में सूने मकान का ताला तोड़ चोरी, चड्डी-बनियान पहने तीन बदमाश CCTV में कैद
- BREAKING अनुकूल सोनी बने भाजयुमो रतलाम जिलाध्यक्ष, कृष्णा डिंडोर को मिली जिला महामंत्री की जिम्मेदारी
- Ratlam News: रतलाम जेल में बंद बाबर का वीडियो वायरल, मुलाकात कक्ष से रिकॉर्डिंग ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल