रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने पिपलिया जोधा डेरे में बाहरी व्यक्तियों की आवाजाही पर सख्त निगरानी रखते हुए कार्रवाई की है। इस दौरान बाहर से आए पांच संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

पुलिस कार्रवाई के दौरान जब आरोपी मीडिया के सामने लाए गए, तो सभी अपने चेहरे छिपाते हुए नजर आए। इससे इलाके में चर्चा का माहौल बन गया।
पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान जिन आरोपितों को पकड़ा गया, उनके नाम इस प्रकार हैं—

- सुभाष पिता गब्बू सिंह, जाति राजपूत, उम्र 45 वर्ष
- अर्जुन पिता राधेश्याम बोडाना, जाति बागरी, उम्र 27 वर्ष
- आकाश पिता रामेश्वर, जाति बागरी, उम्र 21 वर्ष
- अंकित पिता गब्बू सिंह, जाति राजपूत, उम्र 19 वर्ष
- लखन पिता राजेश पवार, जाति बलाई, उम्र 22 वर्ष
पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी ग्राम सिहावदा, थाना देपालपुर, जिला इंदौर के निवासी हैं और बिना किसी वैध कारण के डेरे क्षेत्र में मौजूद पाए गए थे।
पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए सभी आरोपितों को प्रतिबंधात्मक धाराओं में चालान किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी इस तरह की निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी।
Latest News
- BREAKING MP Board Exam: 9वीं से 12वीं तक बदला पेपर पैटर्न, लघु उत्तरीय सवालों में नहीं मिलेगा विकल्प
- BREAKING surya grahan 2026: 12 अगस्त को आसमान में अद्भुत नजारा, सूर्य ग्रहण से लेकर उल्का वर्षा तक; भारत में दिखेगा या नहीं?
- BREAKING Ratlam News: रतलाम बाल सुधार गृह से 7 बाल अपचारी फरार, होमगार्ड से मारपीट; 6 पकड़े गए