रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चौकी ढोढर थाना रिंगनोद क्षेत्र में 200 पेटी अवैध शराब बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जप्त की गई शराब और वाहन की कुल कीमत ₹12,24,000 आँकी गई है।

WATCH VIDEO
पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा जिले में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु जारी सख्त निर्देशों के बाद यह कार्रवाई की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री विवेक कुमार और एसडीओपी जावरा श्री संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में चौकी ढोढर से निरीक्षक आनंद सिंह आज़ाद के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।

रात में मिली मुखबिर सूचना, बरखेड़ी फंटा पर घेराबंदी
दिनांक 28 नवंबर 2025 की देर रात टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बरखेड़ी फंटा, ढोढर के पास एक वाहन से भारी मात्रा में अवैध शराब परिवहन हो रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर देवेन्द्र रघुवीर सिंह नरुका और नदीम शकील अहमद अंसारीको गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान वाहन से
200 पेटी पावर 10000 बीयर (2400 BL) — बाजार मूल्य लगभग ₹6,24,000
महिंद्रा बोलेरो पिकअप MP-09-GH-8292 — कीमत ₹6,00,000
जप्त की गई।
तस्करी नेटवर्क की जानकारी जुटाने में जुटी पुलिस
दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना रिंगनोद में अपराध क्रमांक 455/2025 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस आरोपियों से अवैध शराब के स्त्रोत, सप्लाई चेन और नेटवर्क के बारे में गहन पूछताछ कर रही है।
जप्त मशरूका
- 200 पेटी बीयर (2400 BL) – ₹6,24,000
- बोलेरो पिकअप वाहन – ₹6,00,000
कुल जप्त मूल्य : ₹12,24,000
गिरफ्तार आरोपी
- देवेन्द्र पिता रघुवीर सिंह नरुका, उम्र 20 वर्ष
निवासी ग्राम नायन, बिरला ग्राम नागदा, जिला उज्जैन - नदीम पिता शकील अहमद अंसारी, उम्र 35 वर्ष
निवासी बेरी मैदान बुरहानपुर, हाल मुकाम चंदन नगर, इंदौर
सराहनीय भूमिका
निरीक्षक आनंद सिंह आज़ाद, उनि. रघुवीर जोशी, सउनि. गजेन्द्र सिंह शक्तावत, प्र.आर. 914 राहुल उपाध्याय, आर. 923 जितेन्द्र व्यास, आर. 279 मुकेश गेहलोत, आर. 291 कृष्णपाल सिंह की भूमिका सराहनीय रही।
Latest News
- BREAKING MP Board Exam: 9वीं से 12वीं तक बदला पेपर पैटर्न, लघु उत्तरीय सवालों में नहीं मिलेगा विकल्प
- BREAKING surya grahan 2026: 12 अगस्त को आसमान में अद्भुत नजारा, सूर्य ग्रहण से लेकर उल्का वर्षा तक; भारत में दिखेगा या नहीं?
- BREAKING Ratlam News: रतलाम बाल सुधार गृह से 7 बाल अपचारी फरार, होमगार्ड से मारपीट; 6 पकड़े गए