Ratlam News: रात भर की घेराबंदी में रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता, 200 पेटी अवैध शराब सहित दो आरोपी गिरफ्तार
रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चौकी ढोढर थाना रिंगनोद क्षेत्र में 200 पेटी अवैध शराब बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जप्त की गई शराब और वाहन की कुल कीमत ₹12,24,000 आँकी गई है। WATCH VIDEO पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा जिले में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु जारी सख्त निर्देशों के बाद यह कार्रवाई की गई।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री विवेक कुमार और एसडीओपी जावरा श्री संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में चौकी ढोढर से निरीक्षक आनंद सिंह आज़ाद के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। रात में मिली मुखबिर सूचना, बरखेड़ी फंटा पर घेराबंदी दिनांक 28 नवंबर 2025 की देर रात टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बरखेड़ी फंटा, ढोढर के पास एक वाहन से भारी मात्रा में अवैध शराब परिवहन हो रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर देवेन्द्र रघुवीर सिंह नरुका और नदीम शकील अहमद अंसारीको गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान वाहन से200 पेटी पावर 10000 बीयर (2400 BL) — बाजार मूल्य लगभग ₹6,24,000महिंद्रा बोलेरो पिकअप MP-09-GH-8292 — कीमत ₹6,00,000जप्त की गई। तस्करी नेटवर्क की जानकारी जुटाने में जुटी पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना रिंगनोद में अपराध क्रमांक 455/2025 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस आरोपियों से अवैध शराब के स्त्रोत, सप्लाई चेन और नेटवर्क के बारे में गहन पूछताछ कर रही है। जप्त मशरूका गिरफ्तार आरोपी सराहनीय भूमिका निरीक्षक आनंद सिंह आज़ाद, उनि. रघुवीर जोशी, सउनि. गजेन्द्र सिंह शक्तावत, प्र.आर. 914 राहुल उपाध्याय, आर. 923 जितेन्द्र व्यास, आर. 279 मुकेश गेहलोत, आर. 291 कृष्णपाल सिंह की भूमिका सराहनीय रही।