रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले के रिंगनोद थाना क्षेत्र के धतरावदा गांव में संपत्ति विवाद ने एक बार फिर खौफनाक रूप ले लिया। मामा-भांजे के बीच जमीन को लेकर हुए झगड़े में भांजे की मौत हो गई, जबकि मामा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना शनिवार शाम करीब 7 बजे की है, जब 30 वर्षीय अमृतराम पुत्र कालूराम पाटीदार अपने मामा समरथलाल पुत्र बालाराम पाटीदार से खेत से लौटते समय भिड़ गया। शुरुआती जांच के अनुसार अमृतराम ने पीछे से मामा पर पत्थर से हमला किया, जिसके बाद दोनों के बीच हाथापाई बढ़ गई।

झगड़ा इतना बढ़ा कि समरथलाल ने पत्थर से अमृतराम के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर घायल समरथलाल को तुरंत रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच जमीन का विवाद चल रहा था, जो अदालत में विचाराधीन था। कुछ दिन पहले समरथलाल के पक्ष में फैसला आया था, जिसके बाद से तनाव बढ़ा हुआ था।

थाना प्रभारी आनंदसिंह आज़ाद के अनुसार, मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ कर रही है।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल