रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क।Ratlam News: रतलाम जिले की रिंगनोद पुलिस ने ड्रग तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को एमडीएमए (मेफेड्रोन) जैसे खतरनाक नशे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से 41 ग्राम एमडी ड्रग बरामद की गई है, जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। दोनों तस्कर हुसैन टेकरी क्षेत्र से यह मादक पदार्थ खरीदकर रतलाम में बेचने की फिराक में थे।

एसपी अमित कुमार के निर्देशन और एएसपी राकेश खाखा व जावरा एसडीओपी संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई मंगलवार को रिंगनोद थाना प्रभारी आनंदसिंह आजाद के नेतृत्व में की गई।
मुखबिर की सूचना पर दबोचे गए तस्कर

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक बाइक से अवैध मादक पदार्थ लेकर सीतामऊ रोड दहखेड़ा फंटा के पास से निकलने वाले हैं। पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर दी और दोनों आरोपित समीर खान (22 वर्ष), निवासी बहादुरपुरा जावरा, मूलतः उज्जैन, और बलवंतसिंह (20 वर्ष), निवासी बामन खेड़ी, हुसैन टेकरी को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा
आरोपितों की तलाशी में उनके पास से 41 ग्राम एमडीएमए ड्रग बरामद की गई। पूछताछ में उन्होंने बताया कि यह ड्रग्स उन्होंने हुसैन टेकरी क्षेत्र के एक व्यक्ति दानिश से खरीदी थी। पुलिस ने तस्करी में उपयोग की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।
सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेजे गए
दोनों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बुधवार को आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।
कार्रवाई में इनकी रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में आरक्षक शिवेन्द्र कुमार, प्रकाश भार्कर, दीपक तिवारी, तरुण, नरेन्द्र सिंह हाडा, कमलेश पाण्डे और राजेश सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम पुलिस ने ऋद्धि-सिद्धि एवेन्यू कॉलोनी चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार
- BREAKING Banking Jobs 2026: PNB और यूनियन बैंक में 940 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया
- BREAKING MP UCC Bill पास: शादी का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, लिव इन से नौकरी रिकॉर्ड तक क्या बदल जाएगा?