रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले में अकेले रह रहे वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने एक सशक्त और संवेदनशील पहल की है। एसपी अमित कुमार के नेतृत्व में रतलाम पुलिस ने 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए हेल्पलाइन नंबर 07412-222223 जारी किया है, जिस पर कॉल करते ही पुलिस तत्काल मदद पहुंचाएगी।

घर-घर जाकर पंजीयन, वॉलंटियर निभाएंगे सेवा का धर्म
इस योजना के तहत जिलेभर में पुलिस और युवाओं की वॉलंटियर टीम द्वारा घर-घर जाकर ऐसे बुजुर्गों का पंजीयन किया जाएगा, जो अकेले रहते हैं या जिन्हें किसी भी तरह की मदद की आवश्यकता है। इन वॉलंटियर युवाओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वे बुजुर्गों के स्वास्थ्य, सुरक्षा, दवाइयों और अन्य सेवाओं में मदद कर सकें।

एसपी खुद पहुंचे बुजुर्गों के घर
बुधवार को एसपी अमित कुमार ने कालिका माता क्षेत्र स्थित वकील कॉलोनी में बुजुर्गों के घर पहुंचकर उनसे सीधे संवाद किया। उन्होंने उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान के लिए टीम को निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने हेल्पलाइन की जानकारी देकर बुजुर्गों को भरोसा दिलाया कि अब वे अकेले नहीं हैं।
बुजुर्गों के लिए दो हेल्पलाइन नंबर
- स्थानीय हेल्पलाइन: 07412-222223
- राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक हेल्पलाइन: 14567
इन दोनों नंबरों पर बुजुर्ग या उनके परिचित कभी भी कॉल कर सहायता मांग सकते हैं। पुलिस टीम बीट प्रभारी और ‘चिता पार्टी’ के माध्यम से भी बुजुर्गों की पहचान और मदद का कार्य कर रही है।
अकेलेपन और साइबर ठगी से भी मिलेगी सुरक्षा
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि यह हेल्पलाइन सिर्फ आपातकालीन स्थिति में ही नहीं, बल्कि धमकी, दुर्व्यवहार, मानसिक तनाव, अकेलेपन, और साइबर ठगी जैसी समस्याओं में भी बुजुर्गों को मदद पहुंचाएगी। यह प्रयास बुजुर्गों को एक सम्मानजनक और संरक्षित जीवनदेने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम पुलिस ने ऋद्धि-सिद्धि एवेन्यू कॉलोनी चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार
- BREAKING Banking Jobs 2026: PNB और यूनियन बैंक में 940 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया
- BREAKING MP UCC Bill पास: शादी का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, लिव इन से नौकरी रिकॉर्ड तक क्या बदल जाएगा?