रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर में मोबाइल स्नैचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। थाना औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत 80 फीट रोड पर मंगलवार शाम स्कूटर से जा रही किशोरी के हाथ से बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

WATCH VIDEO
कस्तूरबा नगर निवासी जूली सोनी पुत्री पवन सोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मंगलवार शाम करीब 4:20 बजे अपनी छोटी बहन को कोचिंग छोड़ने के लिए ई-स्कूटर से 80 फीट रोड होते हुए अलकापुरी जा रही थी। स्कूटर की पीछे वाली सीट पर बैठी छोटी बहन के हाथ में मोबाइल फोन था।


जीडी अस्पताल के सामने पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने चलते वाहन के पास आकर किशोरी के हाथ से मोबाइल छीन लिया और हनुमान ताल की ओर भाग निकले। अचानक हुई घटना से दोनों बहनें घबरा गईं और स्कूटर का संतुलन बिगड़ गया, हालांकि गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ।
सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन वे फरार हो गए। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहे हैं। बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी और दोनों बदमाशों ने मुंह पर रूमाल बांध रखा था।
पुलिस कर रही जांच
थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
लगातार बढ़ रही स्नैचिंग की घटनाओं से शहरवासियों में दहशत का माहौल है, खासकर महिलाओं और किशोरियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में अतिथि शिक्षक से मारपीट, पेड़ से बांधकर पीटा
- BREAKING Ratlam News: लॉ कॉलेज विवाद में FIR के विरोध में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन, 5 दिन में जांच का आश्वासन
- Ratlam News: रतलाम में नारकोटिक्स TI बताकर 4.50 लाख लेने का आरोप, सपना ठाकुर के खिलाफ छठी शिकायत